सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

बॉर्डर से पहले ओटीटी पर देख सकेंगे ये देशभक्ति से भरी फिल्म, अखिलेश यादव ने भी जमकर की थी तारीफ, इस तारीख को होगी रिलीज

फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है और प्राइम वीडियो पर प्रीमियर की जा रही है। बॉर्डर 2 के रिलीज से पहले इस देशभक्ति से भरी फिल्म को देखा जा सकता है।बीते रोज बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ और फिल्मी फैन्स देशभक्ति की उमंग से भर गए हैं। लेकिन बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले ही एक शानदार दशभक्ति से भरी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म भी भारतीय सैनिकों की जांबाजी और उनकी बहादुरी के किस्से बताती है। इस फिल्म को सिनेमाघर में देखने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए थे। इस फिल्म का नाम है 120 बहादुर और बीते कुछ दिनों पहले ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर प्रीमियर की जा रही है।

फरहान अख्तर ने निभाया लीड रोल
फिल्म 120 बहादुर को डायरेक्टर रजनीश घाई ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी सुमित अरोड़ा के साथ राजीव जी मैनन ने लिखी है। फिल्म में फरहान अख्तर के साथ स्पर्श वालिया और विवान भटेना अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है, जिसमें कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन के सैनिकों ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में 5,000 सैनिकों वाली चीनी सेना के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और पूरे लद्दाख क्षेत्र पर संभावित कब्जे को रोका। देशभक्ति से भरी इस कहानी में फरहान ने मेजर शैतान सिंह का किरदार निभाया है। साथ ही इस फिल्म को देखने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इसकी खूब तारीफ की थी और कहा था कि ये शानदार कहानी है, इसे जरूर देखना चाहिए। बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई कमाल
इस फिल्म को फरहान अख्तर के प्रोडक्शन एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म की काफी तारीफें भी हुई थी और फरहान को भी खूब सराहना मिली थी। लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म का भारत में कलेक्शन महज 17.85 करोड़ रुपये रहा था। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े की बात करें तो 23 करोड़ रुपयों तक इसकी कमाई पहुंची थी। लेकिन कमाई के इस आंकड़े ने मेकर्स को निराश किया था और सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई थी। अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है और मेकर्स को उम्मीद है ओटीटी पर फिल्म की कहानी को हक की प्रशंशा मिलेगी।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img