सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कौन हैं इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन? एक्टर के संघर्ष भरे दिनों में बनी सहारा

इमरान खान ने अपनी मेंटल हेल्थ रिकवरी का क्रेडिट अपनी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और बेटी इमारा को दिया है। 2019 में तलाक के बाद, एक्टर का कहना है कि उनका प्यार उनके ठीक होने और उनके कमबैक जरूरी था।अपनी मेंटल हेल्थ को प्रायोरिटी देने के लिए लाइमलाइट से दूर रहने के बाद इमरान खान ने आखिरकार फिर से कमबैक कर हलचल मचा दी है और उन्होंने अपने इस सफर का सारा क्रेडिट अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन को दिया है। एक्टर ने बताया कि कैसे उनकी बेटी इमारा और उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन ने उनकी रिकवरी के पिलर बनीं। अवंतिका मलिक से 2019 में तलाक के बाद लेखा के साथ फिर से प्यार पाने का इमरान का सफर एक ट्रांसफॉर्मेटिव अनुभव रहा है। वह अपनी जिंदगी के इस चैप्टर को ‘एम्पावरिंग, अपलिफ्टिंग और वन टू-वे चीज’ बताते हैं।
संघर्ष के दिनों में इमरान का सहारा बनीं गर्लफ्रेंड
NDTV को दिए इंटरव्यू में इमरान ने खुलकर बताया कि उनके मौजूदा रिश्ते ने उन्हें ठीक होने में कैसे मदद की। उन्होंने कहा, ‘किसी से सच्चा प्यार मिलना आपको ताकत देता है और आपको ठीक करता है। किसी दूसरे को सच्चाई और बिना किसी स्वार्थ के प्यार देना भी आपको मजबूत बनाता है। मुझे यह अपनी बेटी और अपनी पार्टनर लेखा के बीच मिला है, प्यार देना और प्यार पाना। यह मेरे ठीक होने और मेरी अपनी ग्रोथ और भलाई के लिए बहुत जरूरी भी था।इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा कौन हैं?
हाल ही में इस कपल को फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ की स्क्रीनिंग में एक साथ पब्लिक अपीयरेंस के दौरान सबके साथ देखा गया था। जैसे ही इमरान हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस के साथ क्रिएटिव कमबैक कर रहे हैं, कई लोग उनके साथ दिखीं लड़की के बारे में भी जानने को उत्सुक हैं। लेखा वाशिंगटन सिर्फ टैब्लॉइड्स में एक जाना-पहचाना चेहरा नहीं हैं। वह एक वर्सेटाइल कलाकार हैं, जिनका बैकग्राउंड बहुत रिच और मल्टीकल्चरल है। 1987 में जन्मीं लेखा के पिता बर्मी, इटैलियन और पंजाबी विरासत के थे और मां महाराष्ट्रीयन थीं। लेखा चेन्नई में पली-बढ़ीं हैं।
लेखा वाशिंगटन फिल्मों में भी मचा चुकी धूम
इमरान से मिलने से बहुत पहले ही लेखा का क्रिएटिव सफर शुरू हो गया था। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से ग्रेजुएट लेखा एक ट्रेंड प्रोडक्ट डिजाइनर और फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान स्पूनरिज्म और सन जैसी शॉर्ट फिल्में बनाई हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक VJ और मॉडल के तौर पर की थी, लेकिन आखिरकार उन्होंने साउथ इंडियन सिनेमा में अपनी जगह बनाई। हालांकि, काधलर दिनम और युवा जैसी फिल्मों में उनके बिना क्रेडिट वाले या छोटे रोल थे, लेकिन उन्हें असली पहचान 2008 की तमिल हिट जयमकोंडान से मिली।
इमरान खान की धांसू वापसी
दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने और इमरान ने सालों पहले स्क्रीन शेयर की थी, जब उन्होंने ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ में उनके दोस्त के तौर पर एक कैमियो किया था। आज वह उनकी रिकवरी का एक बहुत बड़ा हिस्सा हैं। हैप्पी पटेल-खतरनाक जासूस से इमरान खान ने 10 साल बाद कमबैक किया है।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img