सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

दूध की जगह जहर तो नहीं पी रहे आप? नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मिलाई जा रही थीं ये चीजें

दूध एक इंसान की दैनिक आवश्यकता की चीज है लेकिन जब इसे नकली तरीके से तैयार किया जाए तो ये बड़े हिस्से में लोगों को बीमार कर सकता है और जानलेवा साबित हो सकता है।कोलार: कर्नाटक के कोलार जिले के बॉर्डर पर मिलावटी दूध बनाने की फैक्ट्री का पता चला है। KGF एंडरसन पुलिस और फूड सेफ्टी ऑफिसर्स ने कोलार में KGF तालुक के बल्लागेरे गांव में एक घर पर छापा मारा ,जहां मिलावटी दूध बनाया जा रहा था। मिलावटी दूध बना रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कैसे बनाते थे नकली दूध?
चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि बदमाश एक्सपायर हो चुके मिल्क पाउडर, पॉम आयल और केमिकल का इस्तेमाल मिलावटी दूध बनाने के लिए कर रहे थे, जो स्कूलों और आंगनवाड़ियों में सप्लाई किया जाता है।
अधिकारियों और पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आंध्र प्रदेश मूल के वेंकटेशप्पा, बालाजी, दिलीप, बलाराजू और मनोहर समेत कुल 5 लोगों को दूध गाढ़ा करने के लिए केमिकल मिला हुआ पॉम ऑयल इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इ बारे में बात करते हुए, SP शिवांशु ने कहा कि मिलावटी दूध के रैकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
दूध एक ऐसी दैनिक जरूरत की चीज है, जिससे शायद ही भारत का कोई भी घर बच सकता है। हर घर में दूध तो आता ही है, फिर चाहें उसका इस्तेमाल चाय-कॉफी के लिए हो या फिर खीर और अन्य खाद्य पदार्थ बनाने के लिए हो। घरों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दूध को रॉ फॉर्म में ही पीते हैं। ऐसे में अगर ये मिलावटी दूध लोगों के शरीर में जा रहा था तो ये बहुत नुकसान पहुंचा रहा था।
इस दूध से तबीयत तो बिगड़ ही सकती है, साथ में जान भी जाने का खतरा हो सकता है। इसलिए अगर आप भी दूध को कंज्यूम करते हैं तो ये जरूर सुनिश्चित कर लें कि आप जहां से दूध ले रहे हैं, वह जगह सही हो। इसके अलावा अगर आपको कोई भी संदिग्ध चीज दिखे तो फौरन पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img