सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

फिर अश्लील और फूहड़ रास्तों पर लौटे हनी सिंह? कॉन्सर्ट में कही ऐसी गंदी बात कि इमेज पर लगा बट्टा, अब वायरल हो गया वीडियो

हनी सिंह का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे स्टेज से युवाओं को दिल्ली में पड़ रही ठंड में मौज की एक सलाह दे रहे हैं। लेकिन इस वीडियो के बाद अब हनी सिंह कॉन्ट्रोवर्सी में घिरते दिख रहे हैं और आलोचनाएं झेल रहे हैं।बॉलीवुड रैपर और म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह अपने गानों और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। करीब डेढ दशक पहले कथित तौर पर अश्लील और फूहड़ गानों को लेकर पॉपुलर रहने वाले हनी सिंह स्टारडम के चरम पर नशे में ऐसे डूबे थे कि करियर खत्म की कगार पर चला गया था। लेकिन एक बार फिर वापसी की और अपनी गंदी-अश्लील इमेज को वॉश किया। इतना ही नहीं बीते कुछ दिनों से लगातार संगीत की दुनिया में धूम मचा रहे हनी सिंह का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है कि लगता है कि वे फिर से अपने पुराने अश्लील और फूहड़ रास्तों पर चल पड़े हैं। साथ ही उनकी वर्तमान धुली इमेज पर भी बट्टा लगा है और आलोचनाओं में घिर गए हैं। हनी सिंह का ये वायरल वीडियो अब एक नए विवाद को जन्म दे रहा है। आइये समझते हैं कि हनी सिंह ऐसा क्या बोल गए कि बवाल मचा हुआ है। दिल्ली की सर्दी में संभोग करो…
लैविश लाइफस्टाइल, मंहगी शराब, लग्जरी जिंदगी और शराबखानों में चल रही बेहिसाब मौज को अक्सर ही अपने गानों में प्रमोट करने वाले हनी सिंह का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में हनी सिंह एक स्टेज पर हैं और नीचे उनके फैन्स खड़े हैं। यहां फैन्स को संबोधित करते हुए हनी सिंह एक अभद्र बात करते हैं और कहाते हैं, ‘दिल्ली की ठंड… इन दिनों गाड़ी में संभोग करने में बहुत मजा आता है। प्लीज गाइज आप भी संभोग करें और और प्लीज कॉन्डॉम्स का इस्तेमाल करें।’ इस वाक्य हनी सिंह गालियां भी इस्तेमाल कर रहे हैं जो हम नहीं लिख सकते। अब ये वीडियो वायरल हो गया है और चौतरफा इसकी आलोचना हो रही है। साथ ही लोगों ने उन्हें एक सेलिब्रिटी के तौर पर नैतिक जिम्मेदारियों की धज्जियां उड़ाने का भी कसूरवार ठहराया है।

इमेज पर लगा तगड़ा बट्टा
वहीं अब इस वीडियो के बाद लोगों ने हनी सिंह को सोशल मीडिया पर घेरना शुरू कर दिया है। साथ ही हनी सिंह को अपनी स्टारडम के लिए नैतिकता की धज्जियां उड़ाने का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। तमाम लोगों ने इस वीडियो और हनी सिंह के इस बयान की आलोचना करते हुए यहां तक कहा है कि उन्हें स्टारडम रास नहीं आ रहा है। हनी सिंह इससे पहले भी अपने करियर के शुरुआती दौर में अपने गंदे और अश्लील गानों को लेकर युवाओं के बीच पॉपुलर रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोगों का तो मानना है कि हनी सिंह ने अपने गंदे गानों से ही लोकप्रियता हासिल की थी और बाद में एक रैपर के तौर पर नाम कमाया। हालांकि पहले दौर के स्टारडम के बाद हनी सिंह नशे में डूब गए थे और करियर से काफी दूर जिंदगी की उहापोह में गुम हो गए थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से हनी सिंह ने लगातार इंटरव्यूज दिए और अपनी इमेज को वॉश करने की कोशिश की। लेकिन इस तरह के वीडियो और उनकी युवाओं को देने वाली सलाह उनकी नैतिक जिम्मेदारियों के लिए उन्हें कटघरे में खड़ा कर रही हैं।

संबंधित समाचार

गोल्ड ETF और सिल्वर ETF क्या हैं? निवेशकों के लिए कितना फायदेमंद? किसमें निवेश है ज्यादा सही?

अगर आप स्थिरता चाहते हैं तो गोल्ड ETF में निवेश कर सकते हैं। अगर आप हाई रिटर्न और रिस्क ले सकते हैं तो सिल्वर...

ट्रे़ड डील पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस...

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा करनाल, ब्यूटी पार्लर और मकान पर फायरिंग, दहशत में इलाके के लोग

करनाल में एक ब्यूटी पार्लर और मकान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img