सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे…’, कांग्रेस के सांसद ने दी जानकारी

यूपी की बाराबंकी सीट से सांसद तनुज पुनिया ने राहुल गांधी के राम मंदिर जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने बताया है कि राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। राम मंदिर भक्तों की श्रद्धा का केंद्र बन चुका है और हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी समेत भाजपा और विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने राम मंदिर के दर्शन किए हैं। हालांकि, अब तक कांग्रस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राम मंदिर न जाने पर सवाल उठते रहे हैं। अब जानकारी सामने आई है कि राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।
जल्द राम मंदिर जाएंगे राहुल गांधी- सांसद तनुज पुनिया
दरअसल, उत्तर प्रदेश की बाराबंकी सीट से लोकसभा सांसद तनुज पुनिया ने राहुल गांधी के राम मंदिर जाने के बारे में जानकारी साझा की है। सांसद तनुज पुनिया ने बताया- “राहुल जी ने स्पष्ट किया था कि जब तक पूरा मंदिर नहीं बन जाता, साथ ही चारों शंकराचार्यों ने भी ये स्पष्ट किया था कि जब शिखर ध्वज की पूजा हो जाएगी तब राम मंदिर जाएंगे। तो जल्द ही राहुल जी राम मंदिर जाएंगे। क्योंकि अब मेरे ख्याल से मंदिर बन कर कंप्लीट हो गया है। तो वो तो स्पष्ट था अधूरे मंदिर में कोई पूजा करने नहीं जाता।” बता दें कि कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया गोंडा में एक दिवसीय दौरे पर आए थे जहां प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने ये बात कही।

राम मंदिर में हुआ था धव्जारोहण
आपको बता दें कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में बीते साल 25 नवंबर को मंदिर से शिखर पर धव्ज लहराया गया था। ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया था। इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। पीएम मोदी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में पूजा की थी।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img