सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

AIR INDIA ने प्राइवेट एयरलाइंस बनने के बाद ली पहली ड्रीमलाइनर की डिलीवरी, विमान में हैं तीन क्लास

7 जनवरी को अमेरिका के सिएटल स्थित बोइंग की एवरेट फैक्ट्री में इस विमान का टाइटल ट्रांसफर पूरा किया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के निरीक्षण के बाद यह विमान अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचेगा।टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने निजीकरण के लगभग चार साल बाद अपना पहला बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान की डिलीवरी हासिल कर ली है। यह एयरलाइन के लिए फैक्ट्री से विशेष रूप से तैयार किया गया पहला ‘लाइन-फिट’ ड्रीमलाइनर है, जिसमें एयर इंडिया की जरूरतों के अनुसार इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास की आधुनिक सीटें लगाई गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 7 जनवरी को अमेरिका के सिएटल स्थित बोइंग की एवरेट फैक्ट्री में इस विमान का टाइटल ट्रांसफर पूरा किया गया।विमान अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचेगा
खबर के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के निरीक्षण के बाद यह विमान अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचेगा। यह डिलीवरी टाटा समूह द्वारा जनवरी 2022 में एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद का महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे पहले एयरलाइन को आखिरी लाइन-फिट ड्रीमलाइनर अक्टूबर 2017 में मिला था, जब वह सरकारी स्वामित्व में थी।

कुल मिलाकर 52वीं डिलीवरी
यह नया विमान 2023 में ऑर्डर किए गए 220 बोइंग विमानों में से एयर इंडिया को मिलने वाला पहला वाइड-बॉडी विमान है और कुल मिलाकर 52वीं डिलीवरी। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस को अब तक 51 नैरो-बॉडी बोइंग 737-8 विमान प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें दिसंबर अंत में शामिल हुआ पहला लाइन-फिट विमान भी शामिल है। टाटा अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया ने 350 एयरबस और 220 बोइंग विमानों का बड़ा ऑर्डर दिया था। एयरबस ऑर्डर से अब तक 6 A350 विमान बेड़े में शामिल हो चुके हैं। वर्तमान में एयर इंडिया के पास 26 बोइंग 787-8 और विलय हुई विस्तारा के 6 बोइंग 787-9 विमान पहले से मौजूद हैं।

बेड़े में कुल 300 से अधिक विमान
एयर इंडिया समूह के बेड़े में कुल 300 से अधिक विमान हैं, जिनमें 185 एयर इंडिया के और शेष एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास हैं। अधिकारी के अनुसार, रिफ्रेश्ड इंटीरियर वाले करीब एक दर्जन पुराने ड्रीमलाइनर 2026 तक चरणबद्ध रूप से सेवा में वापस आएंगे। पिछले साल नवंबर में एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने घोषणा की थी कि समूह 2026 के अंत तक 26 नए वाइड-बॉडी और नैरो-बॉडी विमान शामिल करेगा और 81 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अपग्रेडेड विमानों से संचालित करेगा। यह डिलीवरी एयर इंडिया की बेड़े आधुनिकीकरण और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक मजबूत कदम है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img