सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

Virat Kohli: दो डक के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा, विराट कोहली का नया अवतार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में भी शतक ठोक दिया है।विराट कोहली एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। लंबे समय बाद वे विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए उतरे और क्या खूब खेले। उन्होंने शानदार शतक ठोकने का काम किया है। इस बीच कोहली जल्द ही फिर से इंटरेनशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं और वहां भी उनके बल्ले से बड़े रन देखने के लिए मिल सकते हैं। कोहली का एक नया की अवतार देखने के लिए मिल रहा है, जो दो बार बैक टू बैक डक पर आउट होने के बाद दिखा है। विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में ठोक दिए 131 रन
इस वक्त विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी खेलने में व्यस्त हैं। पहले ही मुकाबले में उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ धमाकेदार 131 रन ठोक दिए। उम्मीद है कि वे एक और मैच खेलेंगे, उसके बाद भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की तैयारी में जुट जाएंगे। उम्मीद है कि अगले विजय हजारे मुकाबले में भी कोहली एक शानदार पारी खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया वनडे में दो मैचों में शून्य पर हो गए थे आउट
दरअसल इस साल के आईपीएल के बाद विराट कोहली पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मैदान में उतरे। पहले मैच में वे बिना कोई रन बनाए, शून्य पर आउट हो गए थे, इसके बाद दूसरे मैच में भी उनके बल्ले से रन नहीं बने। इसके बाद लगने लगा था कि टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट के बाद अब कोहली के वनडे करियर पर भी विराम लग जाएगा। लेकिन दो डक के बाद कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठोक दिए बैक टू बैक दो शतक
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान ही तीसरे मैच में कोहली ने सिडनी में 74 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ एक मैच विनिंग साझेदारी की। इसके बाद जब साउथ अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने उतरी तो ​कोहली ने जमकर रन बनाए। सीरीज के पहले मैच में रांची में कोहली ने 135 रनों की जबरदस्त पारी खेली, इसके बाद दूसरे मैच में रायपुर में उन्होंने 102 रन ठोक दिए। सीरीज के तीसरे मैच में भी कोहली ने 65 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।

विजय हजारे ट्रॉफी के एक और मैच में खेलेंगे कोहली
इसके बाद जब कोहली डोमेस्टिक क्रिकेट में विजय हजारे टूर्नामेंट में आंध्रा के खिलाफ उतरे तो 131 रन ठोक दिए। यानी पिछली पांच पारियों से एक भी बार ऐसा नहीं हुआ है, जब कोहली 50 रन से पहले आउट हुए हैं। कोहली ज्यादा सिक्स नहीं लगाते थे, उन्हें जमीनी स्ट्रोक के लिए जाना जाता था, लेकिन अब कोहली ना केवल छक्के लगा रहे हैं, बल्कि पारी की शुरुआत से ही अटैक कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जब भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान कोहली कैसा प्रदर्शन करते हैं।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img