सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कराने आए थैलेसीमिया का इलाज और 6 बच्चे हो गए HIV संक्रमित, सरकार का बड़ा एक्शन, ब्लड बैंक इंचार्ज समेत 3 सस्पेंड

मध्य प्रदेश सरकार ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है। अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन मनोज शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अस्पताल के ब्लड बैंक के इंचार्ज समेत 3 को सस्पेंड कर दिया गया है।मध्य प्रदेश के सतना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सतना जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल सरकारी अस्पताल में 6 बच्चों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के मामले में एक ब्लड बैंक इंचार्ज और दो लैब टेक्नीशियन को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि ये कार्रवाई सतना में संक्रमित ब्लड चढ़ाने के मामले की जांच के लिए बनाई गई कमेटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

इन लोगों को किया गया सस्पेंड
यह कमेटी राज्य के पब्लिक हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट ने 16 दिसंबर को बनाई थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर देवेंद्र पटेल और लैब टेक्नीशियन राम भाई त्रिपाठी और नंदलाल पांडे को सस्पेंड कर दिया गया है।

पूर्व सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस
3 को सस्पेंड करने के साथ ही जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन मनोज शुक्ला को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उन्हें लिखित में जवाब देने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी के अनुसार, शुक्ला को चेतावनी दी गई है कि अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

थैलेसीमिया का इलाज कराने आए थे ये पीड़ित बच्चे
16 दिसंबर को यह खुलासा हुआ था कि सतना जिला अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित 6 बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के बाद यह लाइलाज बीमारी हो गई थी। इनमें से एक बच्चे के माता-पिता भी संक्रमित हो गए थे। ये सभी मामले जनवरी से मई के बीच हुए थे। इन सभी का HIV प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img