सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

‘बिहार अपराधियों के लिए नहीं है, सुधरना होगा या…’, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दे दी सख्त चेतावनी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने समीक्षा बैठक में साफ कर दिया है कि बिहार अपराधियों के लिए नहीं है। कानून तोड़ने वालों को सुधरना होगा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाग लिया है। सम्राट चौधरी ने बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि गृह विभाग की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई को खत्म करना है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से अवैध खनन पर रियल-टाइम निगरानी तंत्र विकसित करने और जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

छेड़खानी रोकने के लिए अभय बिग्रेड का गठन

इसी दौरान उपमुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ी पहल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि- राज्य में छेड़खानी रोकने और मनचलों पर अंकुश लगाने के लिए अभय ब्रिगेड का गठन किया गया है। यह विशेष बल स्कूल-कॉलेज के आसपास, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सक्रिय रहकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और किसी भी तरह की उत्पीड़न की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगा।

3 महीने में यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने का निर्देश

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को बिहार की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने का निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री ने इसके लिए तीन महीने की डेडलाइन तय की है। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारियो और जिला पुलिस अधीक्षकों को ये निर्देश दिया कि वो उद्मियों और औद्धोगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हर महीने बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनें और समस्याओं का निदान करें।

बिहार अपराधियों के लिए नहीं है- सम्राट चौधरी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि एनडीए सरकार जमीन माफिया, बालू माफिया और शराब माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा- “बिहार अपराधियों के लिए नहीं है। जो यहां रहकर कानून तोड़ने की कोशिश करेगा, उसे या तो सुधरना होगा या राज्य छोड़ना होगा।” सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक मशीनरी को भी साफ संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img