सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कौन था उजैर रहमान, दुश्मन के सिर से खेलता था फुटबॉल, ‘धुरंधर’ में खूंखार गैंगस्टर के किरदार में छा गया ये एक्टर

Dhurandhar Cast Decode: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म के सभी किरदारों की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में पाकिस्तान के गैंगस्टर उजैर रहमान को भी दिखाया गया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन है ये खूंखार गैंगस्टर और फिल्म में इसका किरदार किसने निभाया है।

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ रिलीज होते ही हर तरफ छा गई है। इस फिल्म के साथ आदित्य धर ने एक बात तो साबित कर दी है कि इंडियन सिनेमा के क्वालिटी एक्शन फिल्ममेकर वही हैं। फिल्म की रिलीज के बाद इसके किरदारों के बारे में भी लोग जानने को बेताब नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना की रहमान डकैत की भूमिका निभाने को लेकर काफी तारीफ हो रही है। दर्शकों को कहना है कि रहमान डकैत के किरदार में अक्षय, रणवीर पर भी भारी पड़ गए हैं। उनके अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त के भी काफी चर्चे हैं। लेकिन, इन सब बड़े स्टार्स के बीच एक और कलााकर है, जिसने रहमान डकैत के चचरे भाई उजैर बलोच उर्फ उजैर रहमान का किरदार निभाकर बड़े-बड़ों के छक्के छुड़ा दिए हैं। तो कौन है उजैर रहमान और ‘धुरंधर’ में ये किरदार किसने निभाया है, चलिए जानते हैं।

कौन था उजैर रहमान?
धुरंधर की रिलीज के साथ ही इसके किरदारों को भी गूगल पर खूब सर्च किया जा रहा है और उजैर रहमान के बारे में भी जानने को लोग बेताब हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उजैर रहमान के बारे में। उजैर का जन्म 1970 में कराची के ल्यारी में हुआ था, जो ट्रांसपोर्टर फैज मुहम्मद का बेटा था। उजैर भी पाकिस्तान की राजनीति का हिस्सा था। उसने एक इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर राजनीति की दुनिया में कदम रखा, लेकिन 2003 में उजैर की जिंदगी में तब उथल-पुथल मच गई, जब ड्रग माफिया हाजी लालू के बेटे अरशद पप्पू ने उसके पिता का कत्ल कर दिया। इसके बाद उजैर पिता की मौत का बदला लेने के लिए अपने चचेरे भाई रहमान डकैत की गैंग में शामिल हो गया।

200 से ज्यादा कत्ल का आरोपी
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उजैर ने 2008 से 2013 के बीच करीब 198 लोगों की जान ले ली। रहमान डकैत की गैंग में शामिल होने के बाद उसने खूनी खेल शुरू कर दिया। उस पर ईरान की इंटेलिजेंस को गोपनीय सूचनाएं भेजने के भी आरोप थे और उसने पैरा मिलिट्री के करीब 150 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके अलावा उसने करीब 11 बिजनेसमैन को फिरौती के लिए मार दिया और अन्य करीब 37 के करीब अन्य हत्याओं का भी उस पर आरोप था। उजैर हमेशा हथियार से लैस रहता था। उसके पास आर्सेनल गन, रॉकेट लॉन्चर भी थे।

दुश्मन के सिर से खेला फुटबॉल
उजैर का अपने इलाके में इतना दबदबा था कि अपने एरिया के एसपी-डीएसपी को सीधे नियुक्ति से हटाने, ट्रांसफर कराने का दम रखता था। उस पर किडनैपिंग, ड्रग्स के कारोबार और उगाही के भी आरोप लगे। उजैर को लेकर कहा जाता है कि वह इतना खूंखार था कि अपने विरोधियों को मौत के घाट उतारकर उनके सिर से फुटबॉल खेलता था। यही नहीं, उसने अपने पिता के कातिल अरशद पप्पू और उसके भाई यासिर की हत्या के बाद उनके लाश की परेड भी निकाली थी और फिर कटे हुए सिर से फुटबॉल खेला। फ्राइडे टाइम्स के अनुसार, 2020 में उजैर को 12 साल की जेल हुई, लेकिन अपने कनेक्शंस के बलबूते वह छूट गया।

धुरंधर में किसने निभाया है उजैर रहमान का किरदार?
अब बात उस एक्टर की, जिसने फिल्म में इस खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभाया है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि दानिश पंडोर हैं। दानिश ने टीवी से अपना करियर शुरू किया था। वह ‘कितनी मोहब्बत है’ में मिखाइल सिंघानिया के किरदार में नजर आए थे और फिर ‘एजेंट राघव’ में एजेंट राजबीर के किरदार में दिखाई दिए। इसके अलावा वह ‘सेक्रेड गेम्स’, ‘मतस्य कांड’ और ‘छावा’ जैसी हिट सीरीज और फिलमों का हिस्सा रह चुके हैं। अब वह ‘धुरंधर’ में अपने उजैर रहमान के किरदार से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

ताज़ा समाचार

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img