सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

IndiGo Airlines: रविवार रात 8 बजे तक रिफंड प्रोसेस पूरा करे इंडिगो, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

मंत्रालय ने साफ किया है कि रिफंड प्रोसेसिंग में किसी भी तरह की देरी करने पर या नियमों का पालन न करने पर तुरंत रेगुलेटरी एक्शन लिया जाएगा।

IndiGo Airlines: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो पिछले 5 दिनों से भयानक संकट से जूझ रही है। इंडिगो की फ्लाइट्स आज लगातार 5वें दिन बड़ी संख्या में कैंसिल और लेट हो रही हैं। इसी बीच, भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालयन ने इंडिगो को यात्रियों के रिफंड के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सभी प्रभावित यात्रियों को पेंडिंग रिफंड बिना देर किए जल्द से जल्द क्लियर करें।

रिफंड में देरी हुई तो होगी सख्त कार्रवाई
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी को आदेश दिया है कि सभी कैंसिल या देर हुई फ्लाइट्स के लिए रिफंड प्रोसेस रविवार, 7 दिसंबर 2025 को रात 8:00 बजे तक पूरा हो जाना चाहिए। एयरलाइंस को ये भी निर्देश दिया गया है कि वे उन पैसेंजर्स से कोई रीशेड्यूलिंग चार्ज न लें, जिनके ट्रैवल प्लान कैंसिलेशन से प्रभावित हुए हैं। मंत्रालय ने साफ किया है कि रिफंड प्रोसेसिंग में किसी भी तरह की देरी करने पर या नियमों का पालन न करने पर तुरंत रेगुलेटरी एक्शन लिया जाएगा।

शनिवार को 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द
बताते चलें कि शनिवार को भी इंडिगो ने सैकड़ों उड़ानें रद्द कर चुका है। इंडिगो ने आज सबसे ज्यादा राजधानी मुंबई से 109 उड़ानें, दिल्ली से 106, हैदराबाद से 69, पुणे से 42, अहमदाबाद से 19 उड़ानें, लखनऊ से 8 और तिरुवनंतपुरम से 6 उड़ानें कैंसिल कर चुका है। इंडिगो ने आज दिल्ली से बेंगलुरु, गोवा, मुंबई, अहमदाबाद, जबलपुर, चेन्नई, विजयवाड़ा और अगरतला जाने वाली कई उड़ानें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा कई अन्य रूट्स की इंडिगो फ्लाइट्स 5 से 6 घंटे की भारी देरी से उड़ान भर रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

स्थिति सामान्य होने में लगेगा लंबा समय
FDTL के नियमों में राहत देने के बाद अब इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट ने कम संख्या के साथ धीरे-धीरे उड़ान भरना शुरू किया। हालांकि, अभी भी चेक इन काउंटर पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इंडियो के CEO पीटर एल्बर्स ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह नॉर्मल होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img