सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कर्नाटक: जिला जेल में अंडर-ट्रायल कैदियों का हंगामा, दो कुख्यात बदमाशों ने जेलर पर किया हमला, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

कर्नाटक की जिला जेल में दो कैदियों ने जमकर हंगामा किया। बदमाशों ने जेलर और तीन पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिससे वो घायल हो गए।

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में कारवार जिला कारागार में दो अंडर-ट्रायल कैदियों ने जमकर हंगामा किया। जेल में बंद कैदियों ने जेलर और जेल के तीन स्टाफ सदस्यों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला तब हुआ जब अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी और जेल के अंदर नशीले पदार्थों की सप्लाई रोक दी।

कुख्यात बदमाशों ने जेलर और तीन पुलिसकर्मियों पर किया हमला

आरोपियों की पहचान कौशिक निहाल और मुहम्मद अब्दुल फैयान के रूप में हुई है। दोनों मंगलुरु के कुख्यात बदमाश हैं। हमले के बाद, जेलर कलप्पा गस्ती और उनके तीन साथियों को चोटें आईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए कारवार ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद सीनियर अधिकारियों ने मौके का दौरा किया और हालात का जायजा लिया।

कैदियों पर पहले से ही दर्ज हैं कई संगीन मामले

सूत्रों के अनुसार, दोनों कैदी पहले मंगलुरु जेल में बंद थे, लेकिन भीड़ ज़्यादा होने के कारण उन्हें कारवार ट्रांसफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि कौशिक और फैयान पर एक दर्जन से ज़्यादा गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल हैं, जिनमें डकैती भी शामिल है।

जेल में बढ़ाई गई सख्ती

बता दें कि हाल के दिनों में जेल प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। जेल परिसर के अंदर ड्रग्स के फ्लो पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी और रूटीन चेकिंग तेज़ कर दी थी। जेलर ने जेल में सख्त नियम लागू करने को कहा था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से जेलर और आरोपी कैदियों के बीच टकराव हुआ। जब जेलर कलप्पा ने नियम हल्के करने से मना कर दिया तो दोनों ने कथित तौर पर हिंसक होकर ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों पर हमला कर दिया और स्टाफ सदस्यों की यूनिफॉर्म भी फाड़ दी। फिलहाल घटना के बाद से स्थिति शांत है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img