सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

महिलाएं अपनी मर्जी से ऐसे करें प्रेगनेंसी प्लान

डॉ टीना गुप्ता

डायरेक्टर, आशा पुंज फर्टिलिटी एवं गायनेकोलॉजी सेंटर

ऐग फ्रीजिंग और एम्ब्रियो फ्रीजिंग की प्रक्रियाएं महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता से निर्णय लेने की सुविधा प्रदान करती हैं।

यह तकनीक गर्भावस्था को सहूलियत के समय में  करने की सुविधा प्रदान करती है।

आधुनिक जीवन शैली में महिलाएं अपना जीवन साथी चुनने, ‌कैरियर बनाने और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के कारण वे अपना परिवार पूरा करने का निर्णय देरी से ले रही हैं। इस परिस्थिति में ऐग फ्रीजिंग और एम्ब्रियो फ्रीजिंग जैसी नवीनतम तकनीक इन महिलाओं को स्वयं निर्धारित समय पर गर्भधारण करने का अवसर प्रदान करती है।

अंडे को ठंडे तापमान में सहेजने को ऐग फ्रीजिंग कहते हैं। यह एक आधुनिक प्रक्रिया है जिसमें महिलाओं के अंडों को निकाल कर रखा जाता है । यह तकनीक वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से की जाती है। यह  तकनीक उन महिलाओं के लिए लाभदायक है जिन्हें विभिन्न कारणों से मां बनने में दिक्कत होती है या फिर वो अपने करियर के अनुसार इसे प्लान करना चाहती हैं। 

भ्रूण को जमाने जिसे अंग्रेजी में एम्ब्रियो फ्रीजिंग कहा जाता है। यह ऐसी तकनीक है जिसमें भ्रूण को संरक्षित किया जाता है। यह प्रक्रिया  IVF(In vitro fertilization)  के दौरान बच्चे के विकास के लिए उपयोग की जाती है।

इस वैज्ञानिक तकनीक ने एक महिला के जीवन में प्राकृतिक गर्भ धारण करने के लिए नई संभावनाएं खोल दी है। ऐग फ्रीजिंग ऐसी प्रक्रिया है जिसमे महिला को ओवेरियन स्टीमुलेशन हार्मोन्स के इंजेक्शन  दिया जाता है। अंडाशय से अंडे निकाले जाते है और इसके पश्चात इन्हे फ्रीज करके क्रोयोकेन में लिक्विड नाइट्रोजन केमिकल में रखा जाता है जिसमे तापमान -196°C  होता है।

भ्रूण संग्रहण भी एक विकल्प है जो की अंडाणु को शुक्राणु का IVF( in vitro fertilization) या ICSI (Intracytoplasmic sperm injection )  के तकनीक के द्वारा  बनाया जाता है।  इस भ्रूण को जब भी महिला गर्भ धारण की इच्छा रखती है तब महिला के गर्भ में प्रत्यारोपित किया जाता है।  यहां वह विकसित होता है और एक स्वाभाविक गर्भावस्था में तब्दील हो जाता हैै। 

ऐग फ्रीजिंग और एम्ब्रियो फ्रीजिंग के कई लाभ है, महिलाओं में यह तकनीक अधिक उम्र की होने के बाद भी गर्भ धारण करने की संभावनाएं प्रदान करती है।

यह तकनीक निम्न दंपतियों के लिए लाभदायक होती है:

1. महिला की उम्र २५ साल से अधिक है और मां बनने की इच्छा है, परंतु विभिन्न कारणों से उसे तत्काल नहीं कर सकती है।

2. यदि महिला का अंडे की क्वालिटी (ovarian reserve) कम हो रही है और वे बच्चे चाहती हैं, तो अंडे को संग्रहित करने का विकल्प अपनाया जा सकता है। 

3. कैंसर या अन्य चिकित्सा समस्याएं जिनके इलाज के कारण विशेष दवाओं का अंडे की क्वालिटी पर कुप्रभाव हो सकता है।

4. शादी के लिए सहीसाथी का इंतजार कर रही हैं और अपनी उम्र बढ़ जाने की चिंता।

5 .परिवार में जेनेटिक समस्याओं के कारण भ्रूण की जेनेटिक टेस्ट और फ्रीजिंग की जाती है। यह तकनीक विवादास्पद भी हो सकती है। 

कुछ लोगो की इसकी नैतिकता और सामाजिक पहुंच पर संदेह है। इसके अलावा यह प्रक्रिया महंगी होती है और यह सभी के लिए उपलब्ध नहीं हो सकती। इन तकनीकों का उपयोग करने के लिए इन विकल्पों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करना चाहिए।

यह प्रक्रियाएं निश्चित तत्परता ,धैर्य और ध्यान के साथ संभव है और इनका उपयोग केवल मेडिकल परामर्श के बाद करे।

महिलाए ऐग फ्रीजिंग और एम्ब्रियो फ्रीजिंग कर अपनी और परिवार की योजना बना सकती है यह विकल्प महिलाओं को उनके अनुसार गर्भ धारण का निर्णय लेने की सुविधा प्रदान करता है। 

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img