सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

बिहार में होगा बड़ा खेला? चिराग पासवान के ‘संपर्क’ वाले बयान से महागठबंधन में भूचाल

चिराग पासवान ने दावा किया है कि कि विपक्षी महागठबंधन के कई विधायक NDA के संपर्क में हैं। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में तूफान का आना तय माना जा रहा है।

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को दावा किया कि बिहार में विपक्षी महागठबंधन के ‘‘कई विधायक’’ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संपर्क में हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है।

क्या पाला बदलेंगे विधायक?
एनडीए ने विधानसभा चुनाव में राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख पासवान ने यह टिप्पणी पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में की, जिसमें उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया था कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में केवल छह सीटें जीतने वाली कांग्रेस के कम से कम चार विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जेडीयू के संपर्क में हैं।

हाजीपुर के सांसद पासवान ने कहा,

“मैं किसी खास पार्टी के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन कई विपक्षी विधायक राजग के संपर्क में हैं। उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केवल इसी गठबंधन में वे लोगों की सेवा कर सकते हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘‘जब भी चुनाव होते हैं, यही कहानी हमेशा चर्चा में रहती है। हमने 2020 में भी ऐसी ही बातें सुनी थीं लेकिन हमारे सभी 19 विधायक पार्टी के साथ बने रहे।” पासवान ने दावा किया कि विपक्ष के प्रति लोगों का मोहभंग बढ़ रहा है, जो कुछ भी रचनात्मक नहीं करता और सरकार को काम नहीं करने देता। उन्होंने कहा, “संसद के हर सत्र में यह देखा गया है। कल से शुरू हो रहे सत्र में भी हमें इसी तरह के व्यवहार की आशंका है। राज्य विधानसभा का सत्र भी शुरू होने वाला है।”

विधानसभा चुनावों में NDA ने 243 सीटों में से 202 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि जेडीयू 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। लोजपा ने 19 सीटों पर जीत हासिल की।

संबंधित समाचार

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में 'खाने में मिलावट' का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के लड़के से हारा समुद्र का सैलाब, उफनती लहरों में 4 घंटे तैर कर बचाई मां और छोटे भाई-बहन की...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक लड़के अपनी जान पर खेलकर मां समेत पूरे परिवार की खतरनाक समुद्री लहरों से जान बचाई। मां और...

: राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” बोला, संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय मंत्री के बीच तीखी बहस

संसद परिसर में बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। इसका वीडियो...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img