सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

“ईश्वर की सतत लेती हूं… आगे बोलिए न..”, जदयू विधायक विभा देवी ने अटक-अटक कर ली शपथ,

शपथ ग्रहण के दौरानजनता दल यूनाइटेड की विधायक और बाहुबली राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी शपथ पढ़ते समय बार-बार अटक गईं।

पटना: बिहार विधानसभा की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान एक जनता दल यूनाइटेड की विधायक और बाहुबली राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी शपथ पढ़ते समय बार-बार अटक गईं। वे अपने बगल में बैठी महिला विधायक से यह कहते हुए नजर आईं कि आगे बोलिए न.. और.. ।

बगल में बैठी महिला विधायक ने की मदद
विधानसभा में जब शपथ लेने के लिए विभा देवी का नाम लिया गया तो वे शपथ पत्र लेकर बोलने के लिए खड़ी हुईं। लेकिन बहुत अटक-अटक कर उन्होंने अपने शपथ को किसी तरह पूरा किया। इतना ही नहीं बीच-बीच में वह अपने बगल में बैठी महिला विधायक को यह कहती हुई नजर आईं कि आगे बोलिए न… और…। उनके बगल में विधायक मनोरमा देवी बैठी थीं। उन्होंने शपथ पूरा करने में उनकी मदद की। लेकिन विभा देवी शपथ के शब्दों का सही उच्चारण भी नहीं कर पाईं। विभा देवी जब शपथ के दौरान बार-बार अटक रही थीं तो सारे विधायक मुड़कर उनकी ओर देखने लगे।

प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई सदस्यों को शपथ
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा नियुक्त प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सदन में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। सभी 243 विधायकों को शपथ के प्रारूप पांच भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू और मैथिली में उपलब्ध कराए गए थे। तारापुर विधानसभा सीट से निर्वाचित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सबसे पहले शपथ ली। उनके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। वे लगातार चौथी बार लखीसराय से विधायक चुने गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों ने प्रोटेम स्पीकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन किया।

किसी ने मैथिली तो किसी ने उर्दू में ली शपथ
मिथिलांचल इलाके से आने वाले कई विधायकों ने मैथिली में शपथ ली। जिन विधायकों ने मैथिली में शपथ ली उनमें मंत्री अरुण शंकर प्रसाद और अलीनगर से निर्वाचित सबसे कम उम्र की विधायक एवं गायिका मैथिली ठाकुर शामिल हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ विधायकों तथा असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के सदस्यों ने उर्दू में शपथ ली।

तारकिशोर प्रसाद ने संस्कृत में ली शपथ
कटिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक तारकिशोर प्रसाद, सोनबरसा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक रत्नेश सदा और कुछ अन्य सदस्यों ने संस्कृत में शपथ ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक विष्णु देव पासवान ने अंग्रेजी में शपथ ली। कई विधायकों ने शपथ लेने के दौरान ‘जय बिहार’, ‘जय भारत’, ‘बिहार जिंदाबाद’, ‘सीमांचल जिंदाबाद’ और ‘जय भीम’ जैसे नारे लगाए।

सबसे पहले नए मंत्रियों ने ली शपथ
नए मंत्रियों ने सबसे पहले शपथ ली, जिसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और अन्य विधायकों ने शपथ ग्रहण किया। पांच दिन तक चलने वाले इस शीतकालीन सत्र में विभिन्न सरकारी और विधायी कार्यों को निपटाया जाएगा। इस अवधि में विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों को शामिल नहीं किया जाएगा। यह विधानसभा का पहला सत्र है जिसमें कार्यवाही पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित होगी। सदन में सभी विधायकों की मेजों पर वाई-फाई से जुड़े टैब लगाए गए हैं। बाद में उन्हें ‘नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन’ (नेवा) के प्रशिक्षण से भी अवगत कराया जाएगा, जो देश की सभी विधानसभाओं का डिजिटल मंच है।

प्रेस कुमार का नाम स्पीकर के लिए प्रस्तावित
सदन के अध्यक्ष पद के लिए नौ बार के विधायक और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार के नाम का प्रस्ताव सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों द्वारा औपचारिक रूप से किया गया है। वह सोमवार को नीतीश, सम्राट, विजय और अन्य नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। सदन में राजग के 202 विधायक होने के कारण अध्यक्ष पद पर किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा की संभावना नहीं है। प्रेम कुमार के मंगलवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img