सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

दुनिया के सबसे अमीर शख्स का चौंकाने वाला दावा, कहा- ‘कुछ सालों बाद इंसानों को…’

एलन मस्क ने भविष्य को लेकर चौंकाने वाली बात कही है। मस्क ने कहा है कि AI और रोबोटिक सिस्टम का विकास होने से कुछ ही वर्षों में समाज की संरचना बदल जाएगी। इंसानों के लिए काम करना ऑप्शन हो जाएगा।

Elon Musk Shocking Claim: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के भविष्य को लेकर एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी SpaceX के सीईओ एलन मस्क का कहना है कि आने वाले समय में, इंसानों के लिए काम करना ऑप्शन हो जाएगा। यह बात उन्होंने जीरोधा के कोफाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट ‘पीपुल बाय डब्ल्यूटीएफ’ में कही है।

बदल जाएगी समाज की संरचना
मस्क के अनुसार, AI और रोबोटिक सिस्टम का इतनी तेजी से विकास हो रहा है कि यह 10 साल से भी कम समय में समाज की संरचना को बदल देगा। मस्क ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, “भविष्य में, ऐसा नहीं होगा कि आपको नौकरी पाने के लिए किसी शहर में जाना पड़े। मेरी भविष्यवाणी है कि भविष्य में काम करना ऑप्शन हो जाएगा।”

‘खत्म हो जाएगी गरीबी’
मस्क ने यह भी कहा कि जब AI के जरिए काम होगा तो पैसे की अहमियत भी खत्म हो सकती है। उनका मानना है कि AI और रोबोट्स हर चीज का उत्पादन इतनी कुशलता से करेंगे कि सभी के पास जरूरत से ज्यादा सामान और सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे गरीबी भी खत्म हो जाएगी। मस्क ने भविष्य में काम करने की तुलना शौक या हॉबी से करते हुए समझाया कि जिस तरह लोग आज बाजार से सब्जियां खरीदने के बजाय शौक के लिए अपने बगीचों में उगाते हैं, उसी तरह भविष्य में नौकरी करना भी एक ऐसा ही ऑप्शन बन जाएगा।

एलन मस्क ने और क्या कहा?
हालांकि, एलन मस्क ने यह भी कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी समाज और टेक्नोलॉजी को बहुत काम करना बाकी है, लेकिन भविष्य में ऐसा होगा, इसकी उन्हें पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा हम ऐसे युग की तरफ जा रहे हैं, जहां उत्पादक काम मशीनें करेंगी, खर्च घटेगा और इंसान अपनी रुचि के काम पर ध्यान दे सकेगा।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img