सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पहले वनडे के बाद कैसी है भारत और साउथ अफ्रीका की आईसीसी रैंकिंग, दूसरे मैच से पहले जान लीजिए

आईसीसी ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद रैंकिंग अपडेट कर दी है। इसमें टीम इंडिया का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार है, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम काफी नीचे नजर आ रही है।भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट के बाद अब वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 17 रन से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। इस बीच इससे पहले कि दूसरा वनडे मुकाबला हो, आपको ये जान लेना चाहिए कि पहले वनडे के बाद भारत और साउथ अफ्रीका की रैंकिंग और रेटिंग आईसीसी वनडे रैंकिंग में कैसी है। चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।
पहले वनडे के बाद आईसीसी ने अपडेट की वनडे टीम रैंकिंग
आईसीसी ने 30 नवंबर यानी जिस दिन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे हुआ है, उसके बाद रैंकिंग को अपडेट कर दिया गया है। भारतीय टीम की रैंकिंग इस वक्त 122 की हो गई है। भारतीय टीम इस मामले में पहले भी नंबर वन थी और अभी भी पहले नंबर पर ही काबिज है। दूसरे नं​बर की टीम से भारत की रेटिंग काफी ज्यादा है। यानी उसकी नंबर एक की कुर्सी पर कोई खतरा भी नहीं है। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। जिसकी रेटिंग अभी 113 की चल रही है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर
भारत और न्यूजीलैंड के बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है। ऑस्ट्रेलिया की आईसीसी वनडे रैंकिंग में रेटिंग इस वक्त 109 की चल रही है। इसके बाद नंबर चार पर पाकिस्तान की टीम है। जिसकी रेटिंग 105 की है। श्रीलंका की टीम 100 की रेटिंग के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर पांच पर बनी हुई है।

साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर छह पर
इसके बाद बारी आती है साउथ अफ्रीका की। साउथ अफ्रीका की रेटिंग आईसीसी वनडे रैंकिंग में केवल 97 की है। यानी टीम पूरे 100 की रेटिंग भी हासिल नहीं कर पाई है। भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज का पहला मैच हारकर साउथ अफ्रीका को और भी झटका लगा है। अब उस पर सीरीज गंवाने का भी खतरा मंडरा रहा है। अगला मैच सीरीज के लिहाज से काफी अहम होगा। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि अगला मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा किया जाए, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम रायपुर में होने वाला मैच जीतकर सीरीज को बरा​बरी पर लाने की कोशिश करेगी।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img