सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

नहीं ढूंढे मिल रहा BLO तो भी ना लें टेंशन! घर बैठे अपने फोन से झटपट ऐसे भरें SIR का फॉर्म

Special Intensive Revision Form Online: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का फॉर्म अभी तक नहीं भर पाएं हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप BLO की मदद के बिना घर से गणना प्रपत्र भर सकते हैं। इस खबर में जानिए पूरा प्रोसेस।

How To Fill SIR Form Online: चुनाव आयोग के निर्देश पर 4 नवंबर 2025 से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत देश के अलग-अलग 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का प्रोसेस चल रहा है। इसकी आखिरी तारीख 4 दिसंबर है। SIR का मकसद वोटर लिस्ट को अपडेट करना और फर्जी मतदाताओं की पहचान करके उन्हें सूची से बाहर करना है। यही कारण है कि BLO घर-घर जाकर नागरिकों से उनके गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। लेकिन अगर आप अभी तक अपने BLO से नहीं मिल पाए हैं या किसी वजह BLO आप तक गणना प्रपत्र नहीं पहुंचा पाया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपना SIR वाला फॉर्म पूरी तरह ऑनलाइन भर सकते हैं।

अगर BLO का दिया हुआ फॉर्म नहीं भर पाए तो क्या करें?
टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने फोन से SIR फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। नीचे बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

SIR का फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें?
सबसे पहले चुनाव आयोग के आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं। यहां Special Intensive Revision (SIR)–2026 पर क्लिक करें। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/Email आईडी/EPIC नंबर से लॉग इन करें और Fill Enumeration Form पर क्लिक करें।

फिर अपनी जानकारी में ये चेक करें
अब स्क्रीन पर अपना प्रदेश चुनें और EPIC नंबर डालकर सर्च करें।
फिर आपके सामने आपकी वोटर डिटेल और BLO की जानकारी दिखेगी।
इसमें आप अपना नाम, ईपीआईसी नंबर, सीरियल नंबर, पार्ट नंबर, विधानसभा/लोकसभा क्षेत्र जैसी डिटेल ध्यान से चेक करें।
अब आप अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन कीजिए।
नोट:
आपका मोबाइल नंबर, वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी। अगर वह लिंक नहीं है तो ऑनलाइन फॉर्म 8 भरकर मोबाइल नंबर को लिंक करें।

SIR वेरिफिकेशन के तीन ऑप्शन
सिस्टम अपनी पहचान वेरिफाई करने के लिए 3 ऑप्शन देता है:

  • मेरा नाम पिछले SIR की वोटर लिस्ट में मौजूद है।
  • मेरे माता या पिता या दादा या फिर दादी का नाम पिछले SIR की वोटर लिस्ट में मौजूद है।
  • ना तो मेरा नाम और ना ही मेरे माता-पिता का नाम पिछले SIR की सूची में है।

इनमें से सही ऑप्शन चुनकर आगे बढ़ें।

ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त आधार है अनिवार्य
जान लें कि SIR का गणना फॉर्म ऑनलाइन भरते समय आधार कार्ड जरूरी है। आपका नाम आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड में एक ही होना चाहिए। फिर आधार नंबर भरकर OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। ध्यान रहे कि फॉर्म भरते वक्त आधार से लिंक मोबाइल नंबर का आपके पास होना जरूरी है।

फॉर्म सबमिट होने के बाद क्या करें?
जब आपका आधार वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा तब आपकी स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा, “आपका गणना फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया गया है.” आपको अब SIR 2026 Receiver Slip/Receipt मिल जाएगी। इसको आप डाउनलोड करके आगे के लिए रख सकते हैं।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img