सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

Post Office में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹44,995 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ

पोस्ट ऑफिस में 1 साल की एफडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की एफडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की एफडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की एफडी पर 7.5 प्रतिशत का बंपर ब्याज मिल रहा है।

Post Office Saving Schemes: भारत का डाक विभाग सिर्फ डाक सेवाएं ही नहीं बल्कि बैंकिंग से जुड़ी सेवाएं भी प्रदान करता है। पोस्ट ऑफिस में कई तरह की बचत योजनाएं जैसे- आरडी, टीडी, एमआईएस, एससीएसएस, पीपीएफ, एसएसए, केवीपी के तहत खाते खुलवाए जा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम पर बैंकों की एफडी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस में एफडी खाते, टीडी यानी टाइम डिपॉजिट स्कीम के नाम से खोले जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 44,995 रुपये का भारी-भरकम ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस में एफडी पर मिल रहा है 6.9 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत का ब्याज
पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए एफडी कराई जा सकती है। पोस्ट ऑफिस में 1 साल की एफडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की एफडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की एफडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की एफडी पर 7.5 प्रतिशत का बंपर ब्याज मिल रहा है, इतना ब्याज देश का कोई भी बैंक नहीं दे रहा। पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम में कम से कम 1000 रुपये जमा किए जा सकते हैं, जबकि इसमें अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है। पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम में सिंगल अकाउंट के साथ-साथ जॉइंट अकाउंट भी खोले जा सकते हैं। जॉइंट खाते में अधिकतम 3 लोगों को शामिल किया जा सकता है।

₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹44,995 का फिक्स ब्याज
पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को 5 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा 7.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। अगर पोस्ट ऑफिस में 5 साल यानी 60 महीने वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,44,995 रुपये मिलेंगे, जिसमें फिक्स ब्याज के 44,995 रुपये शामिल हैं। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस, सीधे केंद्र सरकार के अधीन काम करता है, जिस पर आपको सरकारी गारंटी के साथ मैच्यॉरिटी पर ब्याज का फिक्स पैसा मिलता है। ध्यान रहे कि डाकघर की एफडी स्कीम में सभी ग्राहकों को एक समान ब्याज मिलता है, जबकि बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को कुछ चुनिंदा अवधि वाली एफडी स्कीम पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

संबंधित समाचार

CM भगवंत सिंह मान की कोशिशों का असर, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिखाई दिलचस्पी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में 'खाने में मिलावट' का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के लड़के से हारा समुद्र का सैलाब, उफनती लहरों में 4 घंटे तैर कर बचाई मां और छोटे भाई-बहन की...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक लड़के अपनी जान पर खेलकर मां समेत पूरे परिवार की खतरनाक समुद्री लहरों से जान बचाई। मां और...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img