सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

घर का रेनोवेशन कराते-कराते गई एक्टर की जान, गिरने से टूटी हड्डी-पसली, हुई मौत

निकी, रिकी, डिकी और डॉन जैसे निकेलोडियन शो में अपने काम के लिए प्रसिद्ध टोनी जर्मेनो का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने घर का रेनोवेशन कराते वक्त टोनी एक हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनकी जान चली गई।

मशहूर ब्राजीलियाई अभिनेता टोनी जर्मेनो अब इस दुनिया में नहीं रहे। टोनी को निकेलोडियन शो जैसे निकी, रिकी, डिकी एंड डॉन, गो, डॉग, गो! और अन्य में अपनी वॉइस परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते थे का ब्राजील के साओ पाउलो में अपने घर में निधन हो गया। टोनी ने 55 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। टोनी जर्मेनो अपने घर पर रेनोवेशन करा रहे थे, इसी दौरान वह एक हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आई थीं। वह अपनी चोटों से चोटों से उबर नहीं पाए और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए।

टोनी जर्मेनो के बारे में
टोनी जर्मेनो ब्राजील के एक जाने-माने वॉइस-ओवर आर्टिस्ट, एक्टर और कॉमेडियन थे। अपने अभिनय करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रसिद्ध प्रोजेक्ट्स में काम किया। उनके उल्लेखनीय प्रदर्शनों की बात करें तो अस नुप्सियास डे ड्रैकुला (2018), लेबिरिंथ ऑफ लॉस्ट बॉयज (2025) और एन अनफॉरगेटेबल ईयर: ऑटम (2023) शामिल हैं। उन्होंने एलेना ऑफ एवलॉर और द मपेट्स जैसी प्रोजेक्ट्स में भी अपनी आवाज दी है।

टोनी जर्मेनो का 55 की उम्र में निधन
स्थानीय मीडिया आउटलेट्स फोल्हा डे साओ पाउलो और ओ एस्टाडो डे साओ पाउलो के अनुसार, टोनी जर्मेनो साओ पाउलो स्थित अपने घर में रेनोवेशन के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय वह ब्राजील में अपने माता-पिता के घर पर रह रहे थे, जहां रेनोवेशन कार्य के दौरान उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और गिर गए। अभिनेता के एक रिप्रेजेंटेटिव ने पब्लिकेशन से इस बारे में बात करते हुए कहा, “हमें बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अभिनेता और वॉइस ओवर आर्टिस्ट टोनी जर्मेनो का निधन हो गया। टोनी अपने घर पर गिर गए, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, वह अपनी चोटों से उबर नहीं पाए और उनका निधन हो गया।”

मिगुएल फलाबेला ने दी श्रद्धांजलि
ब्राजीलियाई एक्टर मिगुएल फलाबेला ने टोनी जर्मेनो के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “टोनी जर्मेनो अपने साथियों की गर्मजोशी भरी तालियों के साथ इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक बेदाग पेशेवर, एक प्यारे दोस्त, एक प्रतिभाशाली अभिनेता – मुझे उनके साथ कई प्रस्तुतियों में काम करने का सौभाग्य मिला, जैसे कि एनी और मैन ऑफ ला मंचा, आदि। डियर फ्रेंड, आप हमेशा याद आएंगे।”

संबंधित समाचार

CM भगवंत सिंह मान की कोशिशों का असर, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिखाई दिलचस्पी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में 'खाने में मिलावट' का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के लड़के से हारा समुद्र का सैलाब, उफनती लहरों में 4 घंटे तैर कर बचाई मां और छोटे भाई-बहन की...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक लड़के अपनी जान पर खेलकर मां समेत पूरे परिवार की खतरनाक समुद्री लहरों से जान बचाई। मां और...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img