सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

15 करोड़ में बनी ब्लॉकबस्टर, बिना हीरो के कमा डाले 912 करोड़, 3 फिल्में करके बड़े पर्दे से ओझल हुई लीड हीरोइन

बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री रहीं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया और तीनों में से दो तो ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। सफलता उनके दरवाजे पर इंतजार कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अचानक अभिनय को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया।

बॉलीवुड में ऐसी बहुत कम फिल्में बनी हैं जिन्हें वैश्विक स्तर पर भी जबरदस्त सफलता मिली हो। लेकिन, कई बार कम बजट में बनी फिल्में ही कमाल कर जाती हैं। इन फिल्मों ने न केवल आलोचकों से सराहना पाई, बल्कि दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसका बजट तो मात्र 15 करोड़ था, लेकिन कम बजट वाली इस फिल्म की कहानी इतनी दमदार थी कि इसने दुनियाभर में धूम मचा दी। इस फिल्म को बेहद साधारण बजट में बनाया गया था और इसमें कोई बड़ा स्टार भी नहीं था। इसके बावजूद इसने वो कारनामा कर दिखाया जो कई मल्टी-स्टारर और सुपरस्टार वाली हाई-बजट फिल्में भी हासिल नहीं कर पातीं। इस फिल्म को वास्तविक सफलता भारत में नहीं, बल्कि विदेशी दर्शकों के बीच मिली।

बॉक्स ऑफिस पर की 912 करोड़ की कमाई
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ है, जिसमें कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं बल्कि एक चाइल्ड एक्ट्रेस जायरा वसीम थीं, जिनकी उम्र उन दिनों 17 साल थी। 15 करोड़ में बनी सीक्रेट सुपरस्टार ने दुनियाभर में 912 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। जायरा वसीम ने अपने करियर में कुल तीन फिल्में कीं और तीनों को दर्शकों ने खूब सराहा। इनमें से दो तो ब्लॉकबस्टर रहीं, लेकिन इतनी सफल फिल्में देने के बाद भी जायरा ने फिल्मों और अभिनय से दूरी बना ली।

कुल तीन फिल्मों में किया काम
जायरा वसीम ने अपने पूरे करियर में सिर्फ 3 फिल्में कीं। उनकी पहली फिल्म आमिर खान की दंगल थी, जिसमें उन्होंने गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था, इस फिल्म ने दुनियाभर में 2070 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसके बाद वह ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में नजर आईं। आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म के निर्देशक अद्वेत चंदन थे, जिसने दुनियाभर में 912 करोड़ की कमाई करके सबको चौंका दिया, क्योंकि इसमें जायरा ही लीड रोल में थीं। जायरा की आखिरी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ थी, जिसमें वह प्रिंयका चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे कलाकारों के साथ नजर आईं। लेकिन, इस फिल्म की रिलीज से ठीक पहले जायरा ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने सबको चौंका दिया।

धर्म की खातिर छोड़ी इंडस्ट्री
जायरा वसीम आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर बायोपिक ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की भूमिका निभाई थी, जिन्होंने 18 साल की उम्र में ही पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की लाइलाज बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस फिल्म के बाद इस्लाम का पालन करने के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने के मन बना लिया। जायरा पिछले दिनों अपने निकाह को लेकर भी चर्चा में रहीं। जी हां, 25 साल की जायरा ने 17 अक्टूबर 2025 को ही अपने निकाह का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए अपने निकाह की जानकारी दी। जिनमें से एक में वह अपने निकाह के पेपर साइन करती दिखीं तो दूसरी में पति के साथ चांद को निहारती नजर आईं।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

ताज़ा समाचार

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img