सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

डॉ. गौरव गुप्ता ‘बेस्ट डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट अवार्ड’ से सम्मानित

नई दिल्ली। अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन (Akhil Bharatiya Chikitsak Association) द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय होमियोश्री पुरस्कार 2025” समारोह का आयोजन रविवार को मिनी वीरजी ऑडिटोरियम, बाक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम में देशभर के नामी चिकित्सक और विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम में जाति छोड़ने के लिए भिक्षा यात्रा करने वाले समाज सुधारक स्वामी दीपांकर की गरिमाय उपस्थिति रही। समारोह के दौरान नरेला (दिल्ली) स्थित Dr. Gupta’s Skin Hair and Laser Clinic के संस्थापक डॉ. गौरव गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य और मरीजों के बीच उनकी लोकप्रियता के लिए ‘बेस्ट डर्मेटोलॉजिस्ट एंड कॉस्मेटोलॉजिस्ट अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया।

डॉ. गौरव गुप्ता को यह सम्मान संस्था के संरक्षक डॉ. विक गैफनी (Dr. Vic Gaffney), संस्था अध्यक्ष डॉ. डीसी प्रजापति और बाक्सन होम्योपैथी ग्रुप के संस्थापक डॉ. एस.पी.एस. बक्शी (Dr. SPS Bakshi) के हाथों प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कई प्रमुख डॉक्टरों की उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. समीर चौकर, डॉ. धिमिषा मेहता, डॉ. रश्मि कपूर, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. कल्पना कुशवाह, डॉ. ए.के. गुप्ता, डॉ. हरप्रीत आनंद, डॉ. आकाश मरवाह और डॉ. नीतिका गुलिया शामिल रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. गौरव गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व का विषय है और यह सम्मान उन्हें मरीजों की सेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए और प्रेरित करेगा।

Dr. Gupta’s Skin Hair and Laser Clinic को नरेला क्षेत्र में उन्नत तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए जाना जाता है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी डॉक्टरों के योगदान और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके समर्पण की सराहना की।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img