उपखंड अधिकारी कार्यालय में उपस्थित न रहकर आवास पर कर रही थी आराम किसानों ने जमकर लगाए नारे
पिछले वर्ष सुअरों को उठाने के लिए उपखंड अधिकारी के साथ समझौता हुआ था उसकी पालना डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं हुई इसीलिए आज उपखंड अधिकारी कार्यालय पर किसानों ने धरना प्रदर्शन आरंभ किया
उपखंड अधिकारी निवाई प्रीति मीणा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करती नजर आई नाराजगी के आधार पर ज्ञापन लिया 101 किसान जिला कलेक्टर कार्यालय पर 17 नवंबर 2025 को उपवास करेंगे फिर देंगे ज्ञापन यदि इसके बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो 30 दिसंबर 2025 को अन्नदाताओं का रैली जयपुर के लिए रवाना होगी।
किसान महापंचायत जिला अध्यक्ष गोपीलाल डोडवाडी की अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया
सूअर उठाओ किसान बचाओ स्लोगन के साथ धरना आरंभ हुआ जिसमें निवाई पंचायत समिति के बीडोली पलेई नला खंडवा पहाड़ी बहड़ खिड़गी बस्सी रजवास सिरस बस्सी जामडोली सहित संपूर्ण क्षेत्र के कृषि पैदावार को समाप्त करने वाले सुअरों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 11 (ख) अंतर्गत मुख्य वन संरक्षक भी वन्य जीव से मानव जीवन अथवा फसलों के लिए खतरनाक हो गए हैं तो उन्हें आखेट करने की अनुज्ञा दे सकता है। गोवंश सुरक्षा एवं फसल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत भी गायों को पंचायत में बड़ा बनकर इक्तित कर सकती है जिस पर अनुदान सरकार द्वारा निश्चित है वह मिलेगा।
राम जल सेतु (ईआरसीपी)सिंचाई परियोजना के तहत निवाई उपखंड क्षेत्र को नहरी तंत्र बनाकर सिंचित किया जाए उपखंड अधिकारी द्वारा असिंचित क्षेत्रों की गणना,भौगोलिक परिस्थितियों, आर्थिक स्थिति, गिरते जल स्तर का आंकलन भी रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को प्रेषित करें।
राजफैड द्वारा संचालित क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा मूंगफली व उड़द की खरीद तत्काल आरंभ हो।
ग्राम पंचायत खिड़की में पटवारी द्वारा मूंगफली के स्थान पर ज्वार ,बाजरा की जींस दिखा दी गई इस गलती को सुधार के प्रावधान करवाए जाए। कृषि उपज मंडी समिति में अतिक्रमण अधिक वजन लेना नियमों विरुद्ध कार्य करना महिला कास्तकारों का उत्पीड़न की जांच कार्यवाही से पहले मंडी सचिव को पद से विमुक्त करते हुए जांच कार्यवाही उच्चाधिकारियों की टीम से करावें
यूरिया-डीएपी उर्वरक के साथ जबरदस्ती टैगिंग को रोकने के लिए तहसीलदार नायब तहसीलदार द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कार्यक्रम तैयार करना तथा उर्वरक रखने वाले गोदामों के ऊपर खाद बीज विक्रेता का नाम लिखवाना।
खरीफ फसल 2025-26 के नुकसान के आंकलन के उपरांत पटवारी द्वारा किसानों से आवेदन लेना और एक महीने में किसानों को मुआवजा दिलवाना।
निवाई से शिवाड़ रोड़ वाया नला की सड़क का सुदृढ़ीकरण करना तरह तत्काल गड्ढों को भरवाना।
उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने के लिए किसान धरना स्थल पहुंचे तो उपखंड अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थी तों किसानों ने जबरदस्त किसान एकता जिंदाबाद उपखंड प्रशासन होश में आओ के नारे लगाए जिससे उपखंड अधिकारी किसानों पर आक्रोशित होकर ज्ञापन को भी सम्मानपूर्वक नहीं लेने के कारण निवाई के किसानों ने 17 नवंबर 2025 को जिला कलेक्टर कार्यालय पर एक दिवसीय उपवास की घोषणा की।
उसके उपरांत निवाई के किसानों की सुअरों की समस्या को लेकर 30 दिसंबर को जयपुर कुछ करेंगे उसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
उपखंड अधिकारी द्वारा पांच किसानों को चेंबर में बुलाया गया परंतु किसानों ने कार्यालय में जाकर ज्ञापन देने से मना कर दिया उपखंड अधिकारी को कार्यालय के बाहर आकर किसानों का ज्ञापन लेना पड़ा।
रामेश्वर प्रसाद चौधरी युवा प्रदेश अध्यक्ष किसान महापंचायत
ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई पीपलू अध्यक्ष दुलाराम प्रजापत कृष्णा बाई जाट सामाजिक कार्यकर्ता नला मोहनलाल चौधरी गणेश नारायण मीणा लक्ष्मण मीणा गोविंद चौधरी बाबूलाल मीणा गिर्राज डेंगदा राजाराम पहाड़ी खेमराज मीणा राधाकृष्णन मीणा भगवती प्रसाद शर्मा नाथू लाल शर्मा शिवजी राम चौधरी जगदीश रेगर दिनेश मीणा सियाराम चौधरी कन्हैया लाल मीणा




