सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 नवंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर

छत्रपति संभाजीनगर में कृषि-ग्रामीण विकास योजनाओं का निरीक्षण, किसानों से संवाद करेंगे शिवराज सिंह

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित किसानों से मिलेंगे शिवराज सिंह

नई दिल्ली, 6 नवंबर 2025, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 7 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के निरीक्षण के साथ ही स्थानीय किसानों से संवाद करेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा भी लेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान 7 नवंबर को सुबह छह बजे दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा सिरशाला जाएंगे, जहां कृषिकुल संस्थान में रुद्राभिषेक और ध्वजारोहण के आयोजन में शामिल होंगे। इसके बाद, शिवराज सिंह जीवीटी टीम के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे, किसानों से संवाद करेंगे और संस्थान की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन भी करेंगे। वे किसानों तथा ग्रामीणजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, जिसमें किसानों-ग्रामीणों के हित और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर खुली चर्चा की जाएगी।

दोपहर बाद, शिवराज सिंह आरनपुर गांव पहुंचकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क पुल का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही तपोवन गांव में हुई फसलों की क्षति और अन्य नुकसान का भी जायजा लेंगे। इसके बाद, केंद्रीय मंत्री श्री चौहान घरकुल आवास परियोजना का दौरा करेंगे तथा लाभार्थी परिवारों और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात, हेमाडपंती महादेव मंदिर में दर्शन और आसपास की भूमि क्षति का निरीक्षण भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के दौरा कार्यक्रम में शामिल है। खमगांव-तपोवन रोड ब्रिज पर भी नुकसान और बोरवेल को हुई क्षति का शिवराज सिंह द्वारा जायजा लिया जाएगा। इसी दिन शाम को श्री चौहान छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का यह प्रवास राज्यों में प्रवास की कड़ी में, महाराष्ट्र में किसानों-ग्रामीणों की समस्याएं प्रत्यक्ष रूप से जानने, ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा करने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्य को गतिशील करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

‘क्या हुआ तेरा वादा’ का हैंडसम हंक, हिट होने के बाद हुआ गायब, अब इतना बदल गया रंग-रूप

70 के दशक में अपने लुक और एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहा ये एक्टर एक रॉकस्टार था, जिनका आमिर खान से खास रिश्ता...

विराट कोहली के पास एशिया का नंबर-1 बल्लेबाज बनने का मौका, 29 रन बनाते ही टूटेगा पाकिस्तानी प्लेयर का रिकॉर्ड

टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फॉर्मेट में विराट ने अभी तक 414 मैच खेले...

6 महीने बाद नेपाल के PMO का पहला पोस्ट, पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए भारत के साथ संबंधो के लेकर लिखी गंभीर...

नेपाल प्रधानमंत्री कार्यालय ने 6 महीने बाद अपनी पहली पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लिए कही है। नेपाल के पीएमओ ने भारत...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img