सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सऊदी अरब में ‘ग्लोबल हार्मनी’ पहल का दूसरा संस्करण शुरू हुआ – रियाद सीज़न में ‘इंडिया वीक’ ने मचाई धूम

‘इंडिया वीक’ से मज़बूत हुए भारत और सऊदी अरब के रिश्ते

‘ग्लोबल हार्मनी’ पहल के तहत सऊदी अरब में मनाया गया ‘इंडिया वीक’, भारतीय समुदाय के योगदान का हुआ सम्मान

नई दिल्ली, 3 नवंबर 2025: सऊदी अरब के मीडिया मंत्रालय ने 2 नवंबर को ‘ग्लोबल हार्मनी’ पहल के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया, जिसकी शुरुआत ‘रियाद सीज़न’ के दौरान आयोजित ‘इंडिया वीक’ से हुई।

यह पहल सऊदी विज़न 2030 के तहत चल रहे क्वालिटी-ऑफ-लाइफ प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका उद्देश्य सऊदी अरब में रह रहे अलग-अलग देशों के लोगों की विविधता का सम्मान करना, उनके योगदान को पहचान देना, उनकी संस्कृति के बारे में जानना और सऊदी समाज के साथ उनके सफल समावेशन की खुशी मनाना है।

‘ग्लोबल हार्मनी’ पहल सऊदी अरब के उस भाव दर्शाती है जिसमें वह पारस्परिक एकजुटता, आपसी समझ और सांस्कृतिक मेल-जोल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल रोजगार, सामाजिक और मनोरंजन जैसे हर क्षेत्र में प्रवासियों की भूमिका को रेखांकित करती है और बताती है कि उन्होंने देश की सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि में कितना योगदान दिया है।

इस वर्ष के संस्करण में, मीडिया मंत्रालय और जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी मिलकर रियाद सीजन के दौरान कई सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन आयोजनों की शुरुआत ‘इंडिया वीक’ से होगी, जिसमें भारतीय समुदाय के लंबे समय से सऊदी अरब में दिए गए योगदान को सम्मानित किया जाएगा और संगीत, नृत्य, भोजन, कला और पारंपरिक हस्तशिल्प के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक को भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर कई भारतीय मीडिया प्रतिनिधि, कलाकार और सांस्कृतिक हस्तियाँ भी हिस्सा लेंगी जो दोनों देशों के बीच साझा सांस्कृतिक संबंधों पर अपनी बात रखेंगी।

सऊदी अरब में ‘ग्लोबल हार्मनी’ पहल के तहत रियाद के सुवैदी पार्क में भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने के लिए मीडिया मंत्रालय और जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहैल अज़ाज़ ख़ान ने कहा; “2024 में हुए पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस साल का कार्यक्रम और भी बड़ा और शानदार होने वाला है। इसमें भारतीय संगीत, नृत्य, भोजन और हस्तशिल्प का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें कई मशहूर भारतीय कलाकार हिस्सा लेंगे। मैं एक बार फिर मीडिया मंत्रालय और जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने ‘ग्लोबल हार्मनी’ पहल के ज़रिए अलग-अलग संस्कृतियों के बीच समझ और मेल-जोल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। यह पहल सांस्कृतिक एकजुटता , लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और भारत व सऊदी अरब के पुराने और मज़बूत रिश्तों को फिर से मज़बूत बनाने की एक शानदार कोशिश है।”

‘ग्लोबल हार्मनी’ पहल के तहत सऊदी अरब में रह रहे 14 देशों की विभिन्न संस्कृतियों का उत्सव मनाया जाएगा; जिनमें भारत, फिलीपींस, इंडोनेशिया, मिस्र, यमन, जॉर्डन, युगांडा और इथियोपिया समेत अन्य देश शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में संगीत समारोह, पर्यटन प्रस्तुति, परिवारों के लिए सांस्कृतिक गतिविधियाँ, पारंपरिक भोजन और हस्तशिल्प प्रदर्शनियाँ आयोजित की जाएँगी, जहाँ हर देश और हर समुदाय के लोग होंगे।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img