सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सांसद खेल महोत्सव – 2025 का विदिशा में हुआ भव्य शुभारंभ

प्रख्यात क्रिकेटर कपिल देव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया तथा क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि रहें उपस्थित

शिवराज सिंह की पहल पर विदिशा में शानदार एथलेटिक सेंटर बनाने का केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया ऐलान, मुख्यमंत्री बोले -भव्य स्टेडियम बनाएंगे

मध्य प्रदेश का केंद्र सरकार द्वारा “खेलों इंडिया” के तहत परम्परागत खेलों के आयोजन के लिए चयन किए जाने की घोषणा भी की

विदिशा में नगर निगम बनाने, नई सड़कें बनाने और सुधारने, सिंचाई परियोजनाओं के विकास सहित विभिन्न कार्यों के लिए शिवराज सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री ने मंच पर ही दी सभी मंजूरी

शरीर स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम खेल है, हम इससे आनंद से भरे रहते हैं- शिवराज सिंह

खेल स्पिरिट है, अनुशासन है, संस्कृति है, एक जीवनशैली है- मनसुख मांडविया

इतने छोटे शहर से इतने खिलाड़ी निकलेंगे तो आने वाले समय में यकीनन बहुत से बच्चे देश के लिए खेलेंगे- कपिल देव

विदिशा/ नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2025, खेल भावना और ग्रामीण प्रतिभा के उत्सव सांसद खेल महोत्सव – 2025 का आज विदिशा जिला खेल परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत जनउत्साह और जोश के माहौल में हुई। समारोह में भारत को 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा बड़ी संख्या में नागरिक और खिलाड़ी शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भोपाल से वर्चुअल जुड़े, वहीं अन्य सभी गणमान्यजन समारोह में उपस्थित रहे, जिन्होंने महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर पूरा माहौल खेलमय रहा, यहां सभी अतिथियों ने एक सुसज्जित वाहन में सवार होकर उपस्थितजनों का अभिवादन किया, वहीं संसदीय क्षेत्र के साथ ही प्रदेश-देश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। यहां प्रस्तुत आदिवासी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर भोपाल से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में खेलों को गांव-गांव तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है और विदिशा का सांसद खेल महोत्सव इस दिशा में एक प्रेरक कदम है। उन्होंने कहा कि खेल एक स्पिरिट है, एक अनुशासन है, एक संस्कृति है, एक जीवनशैली है। इसलिए आज का कार्यक्रम और सांसद खेल महोत्सव खेल संस्कृति और सांसद के बीच जुड़ने का एक माध्यम है।, इसीलिए हम सब खेलें और खेलते रहे।

श्री मांडविया ने कहा कि खेल में एक कंपीटिशन अवश्य है, लेकिन इसमें कभी कोई हारता नहीं है। खेल में कोई जीतता है या सीखता है। हारने पर फिर से जीतने का जज्बा ही खेल है। अपने आप को सक्रिय रखकर निखारते रहे। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में यह महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक प्रमुख माध्यम है।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शिवराज सिंह की पहल पर, मध्य प्रदेश में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए विदिशा में एक शानदार एथलेटिक सेंटर बनाने का ऐलान किया। साथ ही, मध्य प्रदेश का हर साल केंद्र सरकार द्वारा “खेलों इंडिया” के तहत परम्परागत खेलों के आयोजन के लिए चयन किए जाने की घोषणा भी की।

समारोह में मौजूद कपिल देव ने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मैं सोचता था जब छोटा था की क्या खेलों के लिए भी इतनी इज्जत मिल सकती है लेकिन आज प्रूव होता है कि हमारा देश अब तेजी से खेलों की तरफ जा रहा है।जीतने भी खिलाड़ियों को अवॉर्ड मिले हैं, उनको बधाई। इतने छोटे शहर से इतने खिलाड़ी निकलेंगे तो मुझे लगता है आने वाले समय में यकीनन बहुत से बच्चे आएंगे, जो देश के लिए खेलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी देश के लिए बात करो, क्योंकि देश के लिए खेलने से बड़ा और कुछ नहीं है। कपिल देव ने कहा कि ये उत्सव नहीं, ये ऐसा उत्सव है जो आने वाली पीढ़ी के लिए गोल्डन थिंग है। आपके पास मैदान है, नौजवान हैं, मैं चाहता हूँ की आने वाले समय में यहाँ से खिलाड़ी निकलें और उनको मैं देखूँ।

कपिल देव ने विदिशा की प्रगति की तारीफ करते हुए कहा कि यहाँ बड़े-बड़े अस्पताल, होटल हैं, मुझे अच्छा लगा। बड़े शहर नहीं, इस तरह के शहर हैं, जो भारत को आगे ले जा सकते हैं। आज खेल मंत्री खराब मौसम के कारण आ नहीं पाये। इतना ज्यादा पैशन और जोश है खेलों के बारे में, मुझे लगता है कि भारत बहुत अच्छी जगह जा रहा है। मैं चाहूँगा कि तमाम बच्चे मेहनत करो, पढ़ना भी पड़ेगा। इस तरह का उत्सव अगर सभी छोटे शहरों में होगा तो आने वाले समय में हम बहुत सारे गोल्ड मैडल जीतेंगे। बच्चों के माता-पिता को कहना चाहता हूँ कि अपने बच्चों को खेलने दीजिए। मैं कभी आपके साथ दिन में आकर खेलूँगा। आज मुझे और ज्यादा नॉलेज मिल गई कि बच्चों में कितना ज्यादा जोश है।

शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय खेल मंत्री श्री मांडविया तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुरोध करते हुए कहा कि वे केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से मिलकर विदिशा में हमारे खिलाड़ियों की सुविधा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए शानदार स्टेडियम बनाने की मंजूरी दें, वहीं एस्ट्रो टर्फ के लिए भी शिवराज सिंह ने पहल की।

शिवराज सिंह ने कहा कि सलामतपुर का रास्ता शानदार फोरलेन बनना चाहिए। इसके साथ ही, विदिशा क्षेत्र की सड़कें सुधारने, नई बनाने, हाइवे निर्माण सहित अन्य मांगें भी क्षेत्र की ओर से प्रस्तुत की, जिनमें विदिशा को नगर निगम बनाने, यहां सिंचाई परियोजनाओं की मंजूरी के लिए भी शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया।

शिवराज सिंह ने कहा कि खेल न केवल युवाओं में ऊर्जा और अनुशासन जाग्रत करते हैं, बल्कि समाज को भी एकजुट करते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य के साथ खेल भावना को और विकसित करने के लिए इस सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें 37 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

शिवराज सिंह ने कहा कि मुझे वो दिन याद है, जब मैं कॉलेज में पढ़ रहा था। 1983 में हम सोच नहीं सकते थे कि भारत विश्व कप जीत सकता है। उस समय जो चमत्कार होते चले गए, हम भूले नहीं हैं। कपिल देव जी का नेतृत्व हम सबको याद है। कपिल जी लो प्रोफ़ाइल में चलने वाले हमारे महान खिलाड़ी हैं। मैंने निवेदन किया और वो मान गए विदिशा के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने के लिए। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने फिट इंडिया मूवमेंट चलाया। शरीर स्वस्थ रहेगा, तभी हम सब धर्मों का पालन करेंगे। शरीर स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम खेल है। हम इससे आनंद से भरे रहते हैं। जिंदगी भी एक खेल है, काश राजनीति भी एक खेल होती। प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया कि हर संसदीय क्षेत्र में एक खेल महोत्सव होना चाहिए, इसलिए यहाँ खेलों का शुभारंभ हो रहा है। खेल व्यक्तित्व के विकास के लिए जरूरी है। शिवराज सिंह ने कहा कि अब दो महीने विदिशा संसदीय क्षेत्र खेलेगा। क्रिकेट और कबड्डी संसदीय क्षेत्र के स्तर पर होगी, मण्डल स्तर पर खेलकर टीमें संसदीय स्तर पर आएंगी। नींबू दौड़ और रस्साकशी भी होगी। फुटबॉल, कुश्ती और खो-खो भी है। खूब खेलो, स्वस्थ हो और अपना शरीर बनाओ। उन्होंने कहा कि ये खेल महाकुंभ गलियों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निकालकर बड़े स्तर पर ले जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवराज सिंह द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए सभी आग्रह को मंच पर ही मंजूरी दे दी, साथ ही कहा कि एथलेटिक सेंटर को भव्य स्टेडियम के रूप में बनाया जाएगा। उन्होंने विदिशा को महत्वपूर्ण प्राचीन नगरी बताने के साथ ही यहां शिवराज सिंह की पहल पर नगर निगम बनाने की बात भी कही। साथ ही, नई सड़कें बनाने और सुधारने, सिंचाई परियोजनाओं के विकास सहित विभिन्न कार्यों के लिए तत्काल मंच पर ही सभी मंजूरी प्रदान की।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img