सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

वैश्विक स्तर पर एमईआईएल की बड़ी कामयाबी, मिला कुवैत ऑयल कंपनी से 225.5 मिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट

एमईआईएल बनाएगा कुवैत में गैस स्वीटनिंग प्लांट
मध्य पूर्व में कंपनी की स्थिति हुई और भी मजबूत
स्वच्छ ईंधन की दिशा में बड़ा और महत्वपूर्ण कदम

हैदराबाद / कुवैत, अक्टूबर 2025:

मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (एमईआईएल) ने वैश्विक स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को कुवैत ऑयल कंपनी (केओसी) से 225.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (69.23 मिलियन कुवैती दीनार) की बड़ी परियोजना मिली है। इस परियोजना के तहत पश्चिमी कुवैत के तेल क्षेत्रों में एक नई गैस स्वीटनिंग और सल्फर रिकवरी सुविधा के निर्माण, संचालन और रखरखाव का काम शामिल है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का काम ‘बिल्ड–ओन–ऑपरेट’ (बीओओ) पद्धति में किया जाएगा। इसे पूरा करने में लगभग 790 दिन लगेंगे और इसके बाद पाँच साल यानी 1826 दिन तक संचालन और रखरखाव की ज़िम्मेदारी कंपनी के पास रहेगी। यह आधुनिक ऑनशोर सुविधा बूस्टर स्टेशन BS-171 के पास बनाई जाएगी। यहाँ 4% हाइड्रोजन सल्फाइड (H₂S) और 10% कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) वाली गैस को शुद्ध किया जाएगा। परियोजना के तहत स्थापित किया जाने वाला संयंत्र प्रतिदिन 120 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट (MMSCFD) गैस को दो समान यूनिट्स में प्रोसेस करेगा। दो सल्फर रिकवरी यूनिट्स(SRUs) भी होंगी, जिनकी क्षमता 100 टन प्रति दिन रहेगी और इनसे 99.9% से अधिक सल्फर रिकवरी की जाएगी।
इस संयंत्र में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा ताकि गैस से सभी हानिकारक तत्व सुरक्षित रूप से हटाए जा सकें। शुद्ध गैस को नमी रहित (डिहाइड्रेटेड) किया जाएगा और फिर कुवैत ऑयल कंपनी की पाइपलाइन नेटवर्क से होते हुए मीना अहमदी रिफाइनरी के एलपीजी संयंत्र तक भेजा जाएगा, जहाँ आगे इसकी प्रोसेसिंग होगी।
गैस स्वीटनिंग वह प्रक्रिया है, जिसमें प्राकृतिक गैस से जैसे हाइड्रोजन सल्फाइड (H₂S) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) जैसी हानिकारक अम्लीय गैसों को हटाया जाता है ताकि गैस का उपयोग सुरक्षित, प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।
एमईआईएल के निदेशक पी. दोरैया ने कहा, “कुवैत ऑयल कंपनी के साथ वेस्ट कुवैत में इस अतिमहत्वपूर्ण गैस स्वीटनिंग सुविधा के लिए साझेदारी करके हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह परियोजना एमईआईएल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत हम विश्वस्तरीय ऊर्जा अवसंरचना प्रदान कर रहे हैं, जो पर्यावरण की सुरक्षा और संचालन क्षमता को बढ़ाती है।”
यह परियोजना कुवैत में सतत ऊर्जा विकास, स्वच्छ ईंधन उत्पादन और बेहतर गैस प्रोसेसिंग की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी। इस महती परियोजना की ज़िम्मेदारी का मिलना एमईआईएल की जटिल हाइड्रोकार्बन परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने की क्षमता और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
इस उपलब्धि के साथ एमईआईएल ने मध्य पूर्व एशिया में तेल और गैस क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत की है। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड का उद्देश्य विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना है, जो वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देता है। एमईआईएल समूह ने मंगोलिया, तंजानिया, इटली और कई अन्य देशों में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय अवसंरचना परियोजनाएँ सफलतापूर्वक पूरी की हैं। इनमें पेयजल, हाइड्रोकार्बन और बिजली से जुड़ी परियोजनाएँ शामिल हैं।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img