सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लगातार छठे साल ग्‍लोबल ब्रांडों की सूची में 5वें नंबर पर

गुरुग्राम, अक्टूबर, 2025 – सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज घोषणा की है कि ग्लोबल ब्रांड कंसल्टेंसी इंटरब्रांड द्वारा इसे लगातार छठे वर्ष ग्‍लोबल ब्रांडों की सूची में 5वें पायदान पर रखा गया है। इंटरब्रांड हर साल अपनी “बेस्ट ग्लोबल ब्रांड्स” सूची जारी करता है। इस साल की सूची में सैमसंग का ब्रांड मूल्य 90.5 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया है, जिससे यह 2020 से लगातार एशिया की एकमात्र कंपनी बनी हुई है जो ग्लोबल टॉप फाइव में बनी हुई है।

इंटरब्रांड के अनुसार, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का मूल्यांकन निम्नलिखित कारकों से सकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ: कंपनी के सभी बिजनेस डिवीजनों में मजबूत एआई प्रतिस्पर्धात्मकता, उत्पादों में एआई को शमिल करके बेहतर ग्राहक अनुभव देना, एआई-संबंधित सेमीकंडक्टर्स में केंद्रित निवेश, ग्राहक-केंद्रित ब्रांड रणनीति का कार्यान्वयन ।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रेसिडेंट और ग्लोबल मार्केटिंग ऑफिस के हेड वॉन-जिन ली ने कहा, “एआई इनोवेशन और ओपन कोलैबोरेशन के माध्यम से, सैमसंग ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक अपनी दैनिक जिंदगी में एआई का अनुभव कर सकें। भविष्‍य में हम स्वास्थ्य और सुरक्षा सहित ग्राहकों के लिए फायदों पर ध्यान देंगे ताकि सैमसंग सबका और भी चहेता ब्रांड बन सके।”

“इनोवेशन फॉर ऑल” विज़न के तहत, सैमसंग लगातार दुनिया भर के ज्यादा ग्राहकों के लिए एआई को सुलभ बनाने का प्रयास कर रहा है।

इस साल, सैमसंग ने गैलेक्सी एआई के निरंतर विकास के साथ मोबाइल एआई में अपनी लीडरशिप को मजबूत किया है। कंपनी एक साल के भीतर 400 मिलियन डिवाइसेज पर इसे उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य रखती है, जिससे एआई को सब तक पहुंचाने को बढ़ावा मिलेगा। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स (सीई) में, सैमसंग ने प्रत्येक उत्पाद श्रेणी के लिए विशिष्‍ट रूप से निर्मित एआई टेक्‍नोलॉजीज जैसे विज़न एआई और बीस्पोक एआई पेश करके एआई प्रतिस्पर्धात्मकता का विस्तार किया है।

विभिन्न पार्टनर्स के साथ ओपन कोलैबोरेशन के माध्यम से, सैमसंग ने ग्राहकों के लिए पर्सनलाइज्ड एआई अनुभवों को बेहतर बनाया है, साथ ही सैमसंग नॉक्स के साथ इंडस्ट्री-लीडिंग सिक्योरिटी प्रदान की है।

सेमीकंडक्टर्स में, सैमसंग एआई की बढ़ती मांग को क्लाउड, ऑन-डिवाइस और फिजिकल एआई पोर्टफोलियो की मदद से पूरा करने की कोशिश कर रहा है। इसमें HBM, हाई-कैपेसिटी DDR5, LPDDR5X और GDDR7 जैसे एडवांस्ड उत्पादों के साथ सक्रिय प्रतिक्रिया शामिल है।

एआई से आगे, सैमसंग ने सभी बिजनेस डिवीजनों में उत्पादों और सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने और पर्यावरण के अनुकूल इनोवेशन को बढ़ावा देने का प्रयास जारी रखा है। इसमें स्मार्टथिंग्स से जुड़े एनर्जी-एफिशिएंट एप्लायंसेज के माध्यम से ऊर्जा बचत शामिल है।

सैमसंग के प्रत्येक बिजनेस डिवीजन में मान्यता प्राप्त प्रयास

मोबाइल- गैलेक्सी एआई के साथ मोबाइल एआई युग का नेतृत्व और एआई की लोकप्रियता बढ़ाना, गैलेक्सी Z Fold7 और Z Flip7के लॉन्च के साथ फोल्डेबल कैटेगरी में लीडरशिप मजबूत करना, मजबूत प्राइवेसी और सिक्योरिटी टेक्नोलॉजीज के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास बढ़ाना, एडवांस्ड वियरेबल्स, सैमसंग हेल्थ एन्हांसमेंट्स और ओपन कोलैबोरेशन के माध्यम से हेल्थ सर्विसेज का विस्तार है।

नेटवर्क्स: आई-पावर्ड वर्चुअलाइज्ड रेडियो एक्सेस नेटवर्क्स (वीआरएएन) और ओपन आरएएन में लीडरशिप मजबूत करना, हाई क्‍वॉलिटी स्ट्रीमिंग और गेमिंग सहित विभिन्न 5जी यूज केसेस को सपोर्ट करने वाली टेक्नोलॉजीज में निरंतर इनोवेशन, 6जी के तकनीकी स्टैंडर्डाइजेशन का नेतृत्व, ग्राहक कंपनियों के साथ पार्टनरशिप्स बढ़ाना और सैमसंग की नेटवर्क टेक्नोलॉजी की सस्टेनेबिलिटी पहलुओं का संवाद

विजुअल डिस्प्ले: टीवी, साउंडबार और गेमिंग मॉनिटर्स में ग्लोबल लीडरशिप मजबूत करना, विजन एआई पर आधारित समृद्ध एआई फीचर्स के साथ व्यूइंग में इनोवेशन, द फ्रेम और आर्ट स्टोर सर्विसेज को एन्हांस करके पर्सनलाइज्ड आर्ट टीवी अनुभव प्रदान करना, टीवी प्लस, एंटरटेनमेंट, गेमिंग और म्यूजिक में पार्टनरशिप्स के माध्यम से कंटेंट पेशकश का विस्तार

डिजिटल एप्लायंसेज: रेफ्रिजरेटर्स और वॉशिंग मशीन्स जैसी कैटेगरी में लगातार उत्पाद इनोवेशन और एडवांस्ड एआई क्षमताओं के माध्यम से ग्लोबल लीडरशिप बनाए रखना, स्मार्टथिंग्स इंटीग्रेशन के माध्यम से डिफरेंशिएटेड कन्वीनियंस और एडवांस्ड एआई अनुभव प्रदान करना, एनर्जी एफिशिएंसी, यूजेबिलिटी, परफॉर्मेंस और डिजाइन में बेस्पोक एआई एप्लायंस लीडरशिप का विस्तार

सेमीकंडक्टर: क्लाउड, ऑन-डिवाइस और फिजिकल एआई एप्लिकेशन्स में विविध पोर्टफोलियो का संचालन, डीडीआर, एसएसडी, एलपीडीडीआर, युएफएस और ऑटो एसएसडी सहित मोबाइल और ऑटोमोटिव सेमीकंडक्टर्स में लीडरशिप बनाए रखना, सीएमएम-डी और एचबीएम जैसे इनोवेटिव सॉल्यूशंस में विकास और निवेश जारी रखना, प्रभावशाली टेक इवेंट्स के माध्यम से विजन और इंडस्ट्री लीडरशिप साझा करना

इंटरब्रांड के बेस्ट ग्लोबल ब्रांडों की रैंकिंग ब्रांड मूल्य मूल्यांकन पर आधारित है, जिसमें कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और आउटलुक, ब्रांड के ग्राहक खरीदारी पर प्रभाव और ब्रांड प्रतिस्पर्धात्मकता (रणनीति, सहानुभूति, डिफरेंशिएशन, ग्राहक जुड़ाव, स्थिरता, विश्वास आदि सहित) का व्यापक विश्लेषण किया जाता है। यह रैंकिंग दुनिया के सबसे लंबे समय से चले आ रहे ब्रांड मूल्य मूल्यांकनों में से एक है, जो अपनी विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img