सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सैमसंग ने ‘एआई फॉर ऑल’ विज़न के साथ इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में भारत की एआई क्रांति का नेतृत्व किया

गुरुग्राम, अक्टूबर, 2025 – भारत का सबसे बड़ा कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 में अपने ‘एआई फॉर ऑल’ विज़न के माध्यम से लोगों के जीने, जुड़ने और नवाचार करने के तरीके को फिर से परिभाषित कर रहा है। “इनोवेट टु ट्रांसफॉर्म” थीम के साथ तालमेल बिठाते हुए, आईएमसी में सैमसंग का प्रदर्शन एआई-पावर्ड लिविंग और स्थायी कनेक्टिविटी के भविष्य को साकार करता है।

सैमसंग के बूथ को उपभोक्ताओं और सभी प्रतिष्ठित दिग्‍गजों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिनमें श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, श्री पेम्मासानी चंद्रशेखर, संचार राज्य मंत्री और श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री शामिल थीं। इसके अलावा, दूरसंचार विभाग के सचिव डॉ. नीरज मित्तल और उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने प्रदर्शित किए गए अत्याधुनिक समाधानों का अनुभव लिया। गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत जेबी पार्क, प्रेसिडेंट और सीईओ, सैमसंग साउथवेस्‍ट एशिया ने किया, जिन्होंने सैमसंग के नए एआई-पावर्ड इनोवेशंस का प्रदर्शन किया।

जेबी पार्क, प्रेसिडेंट और सीईओ, सैमसंग साउथ वेस्‍ट एशिया ने कहा, “इंडिया मोबाइल कांग्रेस नवाचार और जीवन को बदलने की तकनीक की शक्ति का उत्सव है। सैमसंग में, हम इस भावना को गहराई से साझा करते हैं। हमारा ‘एआई फॉर ऑल’ विज़न हमारे विश्वास को दर्शाता है कि एआई को पूरे भारत में हर व्यक्ति, व्यवसाय और समुदाय को सशक्त बनाना चाहिए। आईएमसी 2025 में अपने एआई के नेतृत्व वाले नवाचारों का प्रदर्शन करते हुए, हम भारत के साथ भविष्य के सह-निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं — एक ऐसा भविष्य जहाँ तकनीक समावेशन को बढ़ावा देती है, नए अवसर खोलती है, और लोगों को बेहतर, अधिक स्मार्ट जीवन जीने में मदद करती है।”

एआई-पावर्ड तकनीक में अग्रणी, सैमसंग ने उपकरणों के बीच बुद्धिमत्ता को सहजता से जोड़कर भविष्य को आकार देना जारी रखा है। सैमसंग एआई होम स्मार्टफोन और टीवी से लेकर वियरेबल्स और अप्लायंसेस तक — विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। इस इकोसिस्टम के केंद्र में, स्मार्टथिंग्स ऐप सैमसंग उत्पादों को हजारों भागीदार उपकरणों से जोड़ता है, ऐसे घर बनाता है जो न केवल यूजर्स के लिए काम करते हैं बल्कि उनके साथ मिलकर भी काम करते हैं।

आईएमसी 2025 में, सैमसंग पाँच शानदार डेमो ज़ोन के माध्यम से अपने ‘एआई फॉर ऑल’ विज़न का प्रदर्शन कर रहा है: गैलेक्सी एआई ज़ोन– सहज एआई टूल्‍स को हाइलाइट करता है जो व्यक्तिगत उत्पादकता को बढ़ावा देते हैं और रोज़मर्रा के जीवन को सरल बनाते हैं। कमांड सेंटर ज़ोन – सैमसंग नॉक्स सुरक्षा द्वारा मजबूत, स्मार्ट शहरी वातावरण के लिए सुरक्षित, एआई-संचालित प्रणालियों का प्रदर्शन करता है। स्मार्टथिंग्स ज़ोन – कनेक्‍टेड लिविंग समाधानों पर फोकस करता है जो ऊर्जा संरक्षण, स्वास्थ्य और स्थिरता को बढ़ावा देते हैं। एआई फॉर एजुकेशन जोन – एक समावेशी एआई-सक्षम शिक्षण इकोसिस्टम का प्रदर्शन करता है जो पूरे भारत में छात्रों और शिक्षकों को सशक्त बनाता है। सैमसंग नेटवर्क ज़ोन – सैमसंग के एडवांस्‍ड 5G और एआई-संचालित नेटवर्क समाधानों का प्रदर्शन करता है जो भारत के डिजिटल भविष्य के लिए अल्ट्रा-फ़ास्ट कनेक्टिविटी, विश्वसनीय प्रदर्शन और स्केलेबल इन्फ्रास्ट्रक्चर को सक्षम करते हैं।

गैलेक्सी एआई अनुभव में गैलेक्सी S25 अल्ट्रा, गैलेक्सी Z फोल्ड7 और Z फ्लिप 7 जैसे फ्लैगशिप डिवाइस शामिल हैं, जो लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्ट, और सर्कल टू सर्च जैसे सहज टूल्‍स से लैस हैं। गैलेक्सी वॉच7 और गैलेक्सी बड्स3 प्रो गैलेक्सी एआई और सैमसंग हेल्थ द्वारा संचालित हैं, जो व्यक्तिगत सेहत और एडैप्टिव ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं।

संबंधित समाचार

CM भगवंत सिंह मान की कोशिशों का असर, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिखाई दिलचस्पी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में 'खाने में मिलावट' का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के लड़के से हारा समुद्र का सैलाब, उफनती लहरों में 4 घंटे तैर कर बचाई मां और छोटे भाई-बहन की...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक लड़के अपनी जान पर खेलकर मां समेत पूरे परिवार की खतरनाक समुद्री लहरों से जान बचाई। मां और...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img