सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सैमसंग ने त्‍योहारों के दौरान 4 घंटे की इंस्‍टॉलेशन एवं डेमो सर्विस शुरू की

गुरुग्राम, सितंबर 2025 – भारत के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपनी 4-घंटे की सुपरफास्ट इंस्टॉलेशन और डेमो सर्विस शुरू की है। इस सर्विस को ग्राहकों को बिना किसी परेशानी और चिंता के त्‍योहारों के दौरान खरीदारी का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस पहल के साथ, उपभोक्ता अपने नए सैमसंग उत्पादों (रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव ओवन, टेलीविजन) को रिक्‍वेस्‍ट करने के 4 घंटे के भीतर (नगरपालिका सीमा के भीतर) लगवा सकते हैं। इसका मतलब है अब ग्राहकों को कोई इंतज़ार नहीं करना होगा और ना ही उन्‍हें अपने प्रोडक्‍ट्स लगवाने में कोई देरी होगी – और वे बस आराम से बैठकर त्‍योहारों का पूरा मज़ा उठा सकते हैं।

इस अनुभव को और बेहतर बनाते हुए, सैमसंग के विशेषज्ञ सर्विस इंजीनियर प्रत्येक उत्पाद का व्यक्तिगत डेमो देंगे, और ग्राहकों को उनके प्रोडक्‍ट के आधुनिक फीचर्स, टिप्स और उसे इस्‍तेमाल करने के स्‍मार्ट आइडिया की जानकारी मिलेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पहले दिन से ही प्रत्येक डिवाइस की पूरी क्षमता का आनंद लिया जाए।

ग्राहकों को उनके नए डिवाइसेस को सैमसंग के स्मार्टथिंग्स इकोसिस्‍टम से जोड़ने के बारे में भी बताया जाएगा, जिससे वे घर या ऑफिस पर उपकरणों और डिवाइसेस को जोड़कर स्मार्ट लाइफस्‍टाइल का अनुभव कर सकें। सैमसंग स्मार्टथिंग्स एक ऐसा ऐप है जो उपकरणों को जोड़ता है ताकि अधिक व्यक्तिगत, सुविधाजनक और मानव-केंद्रित एआई होम अनुभव प्रदान किया जा सके।

सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, कस्‍टमर सैटिस्‍फैक्‍शन सुनील कुटिन्हा ने कहा, “त्योहार एक साथ उत्सव मनाने का समय है, न कि सेटअप के इंतजार करने का। हमारी 4-घंटे की सुपरफास्ट इंस्टॉलेशन और डेमो सर्विस के साथ, हम अपने ग्राहकों के समय और सुविधा को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक नई खरीद उसी दिन तैयार हो, जिसे हमारी सर्विस टीमों की विशेषज्ञता का समर्थन प्राप्त है।”

यह सर्विस सैमसंग के कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स प्रोडक्‍ट्स की व्‍यापक श्रृंखला पर उपलब्ध है, जो भारतीय उपभोक्ताओं के लिए प्रीमियम, परेशानी रहित स्वामित्व अनुभव प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

संबंधित समाचार

‘क्या हुआ तेरा वादा’ का हैंडसम हंक, हिट होने के बाद हुआ गायब, अब इतना बदल गया रंग-रूप

70 के दशक में अपने लुक और एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहा ये एक्टर एक रॉकस्टार था, जिनका आमिर खान से खास रिश्ता...

विराट कोहली के पास एशिया का नंबर-1 बल्लेबाज बनने का मौका, 29 रन बनाते ही टूटेगा पाकिस्तानी प्लेयर का रिकॉर्ड

टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फॉर्मेट में विराट ने अभी तक 414 मैच खेले...

6 महीने बाद नेपाल के PMO का पहला पोस्ट, पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए भारत के साथ संबंधो के लेकर लिखी गंभीर...

नेपाल प्रधानमंत्री कार्यालय ने 6 महीने बाद अपनी पहली पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लिए कही है। नेपाल के पीएमओ ने भारत...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img