सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मध्य प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेलने वाली भाजपा : जीतू पटवारी

भोपाल, 10 सितम्बर 2025

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने वित्तीय अनुशासन की पूरी तरह से धज्जियाँ उड़ाकर प्रदेश को कर्ज के गहरे दलदल में धकेल दिया है। आज स्थिति इतनी भयावह है कि सरकार को ब्याज़ चुकाने के लिए भी नए-नए कर्ज लेने पड़ रहे हैं।

भाजपा की नाकामी : 4 लाख करोड़ से अधिक कर्ज
मार्च 2024 तक प्रदेश पर कुल कर्ज ₹3.75 लाख करोड़ था।
मार्च 2025 में यह बढ़कर ₹4.21 लाख करोड़ हो गया।
जुलाई 2025 तक लगातार नए ऋण लेने के कारण यह आंकड़ा बढ़कर ₹4.35 लाख करोड़ पहुँच गया।

श्री पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 4 लाख करोड़ का कर्ज छोड़कर दिल्ली चले गए, और अब वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उसी राह पर चलते हुए हर महीने नया कर्ज ले रहे हैं।

ब्याज चुकाने के लिए कर्ज लेना मजबूरी
प्रदेश की वित्तीय स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि सरकार को केवल ब्याज भुगतान के लिए ही कर्ज लेना पड़ रहा है।
अनुमान के अनुसार वर्तमान कर्ज पर सालाना ब्याज भुगतान करीब ₹29,700 करोड़ है।
भाजपा की गलत नीतियों ने प्रदेश की आर्थिक रीढ़ तोड़ दी है।

162 दिनों का कर्ज रिकॉर्ड
श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ 162 दिनों (अप्रैल से सितम्बर 2025 तक) में ही लगभग ₹25,000 करोड़ से अधिक का कर्ज ले लिया है।
औसतन प्रतिदिन लगभग ₹154 करोड़ का कर्ज लिया गया।
हर सप्ताह यह आंकड़ा ₹1,078 करोड़ पहुँच जाता है।
यह तथ्य बताता है कि भाजपा सरकार वित्तीय कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण “कर्ज लेकर कर्ज चुकाने” की स्थिति में पहुँच गई है।

प्रति व्यक्ति कर्ज : जनता पर बोझ
मध्य प्रदेश की जनसंख्या लगभग 8 करोड़ है।
वर्तमान कुल कर्ज ₹4.35 लाख करोड़ है।
यानी हर नागरिक पर औसतन ₹54,375 का कर्ज हो चुका है।

श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार का बोझ हर परिवार, हर नागरिक को उठाना पड़ रहा है।

कांग्रेस का सवाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार से सीधे सवाल पूछे :

1. आखिर यह कर्ज चुकाएगा कौन?

2. क्या प्रदेश की जनता हमेशा कर्ज और ब्याज का बोझ उठाती रहेगी?

3. भाजपा नेताओं की ऐशो-आराम की राजनीति का भुगतान क्यों जनता को करना पड़ रहा है।

श्री जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ चुनावी भाषण और प्रचार की राजनीति की, लेकिन प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। अब समय आ गया है कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा से हिसाब मांगे और प्रदेश को इस कर्ज के दलदल से बाहर निकाले।

मीडिया विभाग,
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
भोपाल

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img