सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने जानी बाढ़ प्रभावित किसानों की पीड़ा, हरसंभव मदद का जताया भरोसा

शिवराज सिंह बोले- स्थिति भयानक, फसलें हुई बर्बाद लेकिन किसान भाई-बहन चिंता ना करें, सरकार उनके साथ है

पंजाब के राज्यपाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री को बाढ़ से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बाढ़ की स्थिति का आकलन कर रही हैं दो उच्चस्तरीय टीमें- शिवराज सिंह

पंजाब देश की ढाल बनकर रहा है, पंजाब के किसानों और जनता को पूरी राहत पहुंचाएंगे–शिवराज सिंह

अमृतसर/नई दिल्ली, 4 सितंबर 2025, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर जिले के गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद किया और पानी से भरे खेतों में उतरकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने उन्हें फसलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी दी, जिस पर शिवराज सिंह ने कहा कि किसान भाई-बहन चिंता ना करें, सरकार उनके साथ है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के सुबह अमृतसर पहुंचने पर बाढ़ की स्थिति को लेकर पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने उनसे भेंट की और उन्हें बाढ़ से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी, वहीं अन्य पदाधिकारियों ने भी शिवराज सिंह को बाढ़ की गंभीर स्थिति के बारे बताया।

इसके तत्काल बाद, बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि स्थिति बहुत गंभीर है, संकट भयानक है। जलप्रलय के कारण फसलें डूबी हुई हैं और पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो गई हैं। लगभग 1,400 गाँव पूरी तरह प्रभावित हैं। 26 अगस्त से यहाँ खेतों में पानी भरा हुआ है। रावी का पानी खेतों में बह रहा है। पाँव के नीचे मिट्टी नहीं, सिल्ट है, जो जमा हो गई है। यह फसल तो खत्म हो गई है, अगली फसल पर भी संकट है। दर्द और नुकसान का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्थिति देखकर मन द्रवित होता है, लेकिन इस समस्या से अपने किसान भाई-बहनों को जरूर बाहर निकालेंगे। यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हरसंभव प्रयास किया जाएगा और राहत पहुंचाने के लिए पूरी मदद की जाएगी।

शिवराज सिंह ने बताया कि पंजाब में स्थिति का आंकलन करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय दो टीमें भेजी हैं, जिनमें कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, सड़क परिवहन, ऊर्जा, वित्त और जलशक्ति मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये टीमें प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का आकलन कर रही हैं और अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौपेंगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गांवों में जाकर लोगों से संवाद कर जमीनी हालात को समझा जा रहा है और विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सौंपी जाएगी। राज्य सरकार भी अपनी तरफ से आकलन करेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पंजाब पर पूरे देश को गर्व है, यह राज्य हमेशा संकट की घड़ी में देश की ढाल बनकर खड़ा रहा है। मैं, प्रधानमंत्री जी के निर्देश पर पंजाब आया हूं और संकट की इस घड़ी में अपने पंजाब के साथ, यहां के अपने किसान भाइयों और बहनों तथा जनता के साथ सरकार डटकर खड़ी है। सरकार इस आपदा से किसानों को जरूर बाहर निकालेगी।

उन्होंने, पंजाब के स्थानीय लोगों की इस बात के लिए तारीफ की कि वे ऐसे समय में पूरी तरह से सेवा के कार्यों में तत्परता से जुटे हुए हैं और सभी लोग बहुत हिम्मत के साथ संकट की स्थिति का सामना कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img