सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाक़ात कर – भेंट की वैदिक घड़ी

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की वैदिक घड़ी पहल की सराहना की

लोककल्याणकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

भोपाल/ नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास पर आज बुधवार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य भेंट की। लगभग आधे घंटे तक चली इस वार्ता में राज्य के समग्र विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सारगर्भित चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि यह इस वर्ष मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई पाँचवीं मुलाकात है। दोनों नेता समय-समय पर प्रदेश के विकास और नीतिगत मुद्दों पर नियमित रूप से विचार-विमर्श करते रहते हैं।

मुख्यमंत्री के वैदिक घड़ी के उपहार की केंद्रीय मंत्री ने की प्रशंसा
इस मुलाकात के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी उपहारस्वरूप भेंट की। ज्ञात रहे कि विगत एक सितंबर को ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आवास पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया था। इस घड़ी में समय की गणना ग्रह और नक्षत्रों के आधार पर की जाती है एवं इसमें दिन सूर्योदय से अगले दिन के सूर्योदय तक गिना जाता है। केंद्रीय मंत्री ने इस उपहार के लिए आभार व्यक्त किया, मुख्यमंत्री आवास पर लगी घड़ी की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री द्वारा सनातन संस्कृति एवं पद्धतियों को सहेजने और उनके प्रचार प्रसार के प्रयासों की सराहना की।

डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध
सिंधिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि – आज, नई दिल्ली में अपने आवास पर मध्यप्रदेश के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान उनसे राज्य के विभिन्न विकास-संबंधी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ हुई चर्चा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प को सिद्ध करने के लिए दोनों नेताओं की बीच राज्य सरकार की नीतियों को लेकर सार्थक वार्तालाप हुआ। केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर प्रधानमंत्री के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जनता तक विकास की योजनाओं को शीघ्र और प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है। दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश की जनता को और अधिक गति से विकास एवं समृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे।

संबंधित समाचार

नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, पद और गोपनीयता की ली शपथ

नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शाह इससे पहले काठमांडू...

कई बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी देने की तैयारी में भारत, S-400 और अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स पर खास नजर

भारत में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में बड़े रक्षा सौदों पर फैसला संभव है। S-400, BrahMos, अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स और ट्रांसपोर्ट विमानों के...

विराट कोहली के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका, सिर्फ दो खिलाड़ी कर पाए हैं गजब कारनामा

Virat Kohli Sixes Record: IPL 2026 के सीजन में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में खुद का नाम दर्ज करवाने का...

ताज़ा समाचार

नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, पद और गोपनीयता की ली शपथ

नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। बालेन शाह...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img