सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सेफएक्सप्रेस ने लॉन्ग-हॉल इलेक्ट्रिक फ्लीट को दिल्ली–जयपुर रूट पर किया फ्लैग ऑफ, ग्रीन लॉजिस्टिक्स कीदिशा में लिया गया महत्वपूर्ण कदम।

गुरुग्राम/जयपुर, 22 अगस्त 2025: आज सेफएक्सप्रेस ने स्मार्ट फ़्रेट सेंटर इंडिया के साथ मिल कर अपने पहले लॉन्ग-हॉल इलेक्ट्रिक वाहनका पायलट रन शुरू किया। यह पायलट भारत के सबसे व्यस्त फ़्रेट कॉरिडोर, दिल्ली–जयपुर मार्ग पर संचालित किया गया। यह पहल 2047 तक “नेट ज़ीरो एमिशन” हासिल करने और लॉजिस्टिक्स को डिकार्बोनाइज़ करने की दिशा में सेफएक्सप्रेस का एक अहम कदम है।

यह पायलट रन सेफएक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स पार्क–दिल्ली से शुरू हो कर सेफएक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स पार्क–जयपुर तक चला। इस यात्रा केदौरान इलेक्ट्रिक ट्रक की लाइव लोडिंग, यात्रा के दौरान चार्जिंग और अनलोडिंग प्रक्रिया को प्रोफ़ेशनल तरीके से डॉक्युमेंट किया गया। यहडॉक्युमेंट इस रूट की वास्तविक परिचालन परिस्थितियों और इलेक्ट्रिक ट्रक से लंबी दूरी की माल ढुलाई में आई चुनौतियों और अवसरों कोसमझने में कारगर रहेगा।

इस पायलट का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहन की लॉन्ग-हॉल रूट पर परफ़ॉर्मेंस, चार्जिंग की क्षमता, उत्सर्जन में कमी, संचालन लागत और तकनीकीव्यवहार्यता का मूल्यांकन करना था। इन निष्कर्षों के आधार पर एक औपचारिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो भारत में ग्रीन लॉजिस्टिक्स कोआगे बढ़ाने के लिए उद्योग और नीतिगत निर्णयों में अहम भूमिका निभाएगी।

यह पायलट ना केवल डीज़ल और पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के अंतर्गत आने वाली तकनीकी और परिचालन व्यवहार्यता कोपरखने के लिए एक पहल थी, बल्कि यह सेफएक्सप्रेस की सप्लाई चेन में स्थायी बदलाव लाने की अग्रणी भूमिका का प्रदर्शन भी था।

सेफएक्सप्रेस पहले ही अपने फ़र्स्ट-माइल और लास्ट-माइल रूट्स पर इलेक्ट्रिक वाहनों का पायलट रन कर चुकी है। अब कंपनी इस बदलावको लॉन्ग-हॉल रूट्स पर करने में कार्यरत है। देशभर के विभिन्न कॉरिडोर पर कई पायलट रन जारी हैं, और कंपनी का बड़ा विज़न है कि आनेवाले समय में पूरी फ़्लीट को धीरे-धीरे “जीरो एमिशन” वाले वाहनों में बदला जाए।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए सेफएक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर रूबल जैन ने कहा “सेफएक्सप्रेस के लिए सस्टेनेबिलिटी हमारे हर संचालन कामूल सिद्धांत है। दिल्ली–जयपुर पर यह इलेक्ट्रिक वाहन का पायलट हमारी “2047 तक नेट ज़ीरो” हासिल करने की दिशा में एक ठोस कदमहै। यह रूट हमारे नेटवर्क में रणनीतिक रूप से बेहद अहम है, और इस पायलट से मिले परिणाम हमें बड़े पैमाने पर ग्रीन लॉजिस्टिक्स अपनाने मेंमार्गदर्शन करेंगे।”

स्मार्ट फ़्रेट सेंटर इंडिया की सीनियर मैनेजर – प्रोग्राम्स एंड पार्टनरशिप्स, सान्या शाही ने कहा “हमें इस पायलट प्रोजेक्ट में सेफएक्सप्रेस केसाथ साझेदारी करके गर्व हो रहा है। इस पायलट से वास्तविक डेटा और ऑपरेशनल परफ़ॉर्मेंस की मॉनिटरिंग से हम इंडस्ट्री औरनीति-निर्माताओं दोनों को व्यावहारिक सुझाव दे पाएँगे, जिससे भारत में ग्रीन लॉजिस्टिक्स को गति मिलेगी।”

दिल्ली–जयपुर लॉन्ग-हॉल पायलट से मिली इनसाइट्स और डाटा को वरिष्ठ नीति-निर्माताओं, इंडस्ट्री लीडर्स और अन्य हितधारकों के सम्मुखप्रस्तुत किया जाएगा ताकि इस बदलाव में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा हो सके और भारत में ग्रीन लॉजिस्टिक्स की गतिशीलता को बढ़ावामिले।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img