सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

“उड़ता मध्यप्रदेश : भाजपा सरकार ड्रग्स माफिया की संरक्षक – मुकेश नायक”

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक ने कहा कि आज पूरा प्रदेश “उड़ता मध्यप्रदेश” बन गया है। पंजाब में ड्रग्स का जाल देखकर देश हैरान था, लेकिन अब मध्यप्रदेश उससे भी ज्यादा खतरनाक हालात की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, जो गृह विभाग भी संभाल रहे हैं, पूरी तरह विफल हो चुके हैं। यह सरकार माफियाओं की संरक्षक और युवाओं की दुश्मन साबित हो रही है।

1. भोपाल में 92 करोड़ की ड्रग्स जब्ती – सरकार की पोल खुली

18 अगस्त 2025 को DRI और अन्य बाहरी एजेंसियों ने भोपाल के पास जगदीशपुर से 61.2 किलो MD ड्रग्स (कीमत 92 करोड़) पकड़ी। यह फैक्ट्री लंबे समय से चल रही थी। सवाल उठता है – मध्यप्रदेश पुलिस कहां थी? गृह विभाग क्या कर रहा था? हर बार बाहरी एजेंसियां आकर ड्रग्स क्यों पकड़ती हैं, MP पुलिस क्यों नाकाम रहती है? मुख्यमंत्री मोहन यादव जवाब दें कि उनके कार्यकाल में माफिया इतनी ताकतवर कैसे हो गए।

2. डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का ड्रग्स कनेक्शन उजागर

अक्टूबर 2024 में 1814 करोड़ की MD ड्रग्स पकड़ी गई थी। उसका मुख्य आरोपी हरीश आंजना, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बेहद करीबी है। तस्वीरें और सबूत सामने हैं। क्या यह ड्रग्स का पैसा भाजपा के चुनाव फंड में जाता है? देवड़ा साहब को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए या फिर यह कबूल करना चाहिए कि भाजपा नेताओं की शह पर ड्रग्स माफिया फल-फूल रहा है।

3. MP पुलिस की लगातार नाकामी

मध्यप्रदेश में हर बड़े ड्रग्स केस का खुलासा गुजरात ATS, मुंबई पुलिस, NCB और DRI जैसी बाहरी एजेंसियां करती हैं। MP पुलिस सिर्फ छोटे-मोटे मामलों में आंकड़े दिखाकर “एक्शन” का दिखावा करती है। बड़ा सवाल यह है कि क्या MP पुलिस और भाजपा सरकार की मिलीभगत से बड़े मामले दबा दिए जाते हैं? गृह मंत्री मोहन यादव को इस पर स्पष्टीकरण देना ही होगा।

4. भाजपा नेताओं का ड्रग्स से रिश्ता – शर्मनाक घटनाएँ

अक्टूबर 2024: भोपाल, 1814 करोड़ MD ड्रग्स – आरोपी डिप्टी सीएम का करीबी।

जुलाई 2025: भोपाल, इंटर-स्टेट रैकेट – आरोपी भाजपा माइनॉरिटी सेल नेता का भाई-बेटा।

अगस्त 2025: भोपाल, 92 करोड़ MD – विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार।

झाबुआ, मालवा, इंदौर: हर जगह जब ड्रग्स पकड़ी जाती है, आरोपियों का संबंध भाजपा से निकलता है।

यह क्या संयोग है या फिर भाजपा ही ड्रग्स माफिया की संरक्षक बन चुकी है?

5. युवाओं का भविष्य अंधकार में

ड्रग्स अब स्कूल और कॉलेजों तक पहुंच चुकी है। युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है। अपराध बढ़ रहे हैं, परिवार टूट रहे हैं, समाज खोखला हो रहा है। लेकिन भाजपा सरकार चुप है, जैसे कि वह स्वयं इस धंधे की साझेदार हो।

कांग्रेस का ऐलान – सड़क से सदन तक संघर्ष
कांग्रेस पार्टी ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार ने ड्रग्स माफियाओं पर तुरंत कठोर कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक व्यापक आंदोलन करेगी। यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ सवाल है।

भाजपा सरकार की जिम्मेदारी है कि वह ड्रग्स माफियाओं पर अंकुश लगाए, दोषी मंत्रियों और नेताओं को पद से हटाए और जनता को जवाब दे।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img