सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत रत्न डा. एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से चलाए जा रहे हैं लैब टू लैंड सहित अनेक अभियान-शिवराज सिंहस्वामीनाथन जी के बताए रास्ते पर चलते हुए हम देश व दुनिया में भूख और अभाव नहीं होने देंगे-शिवराज सिंहआने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए की प्राकृतिक कृषि मिशन की शुरूआत–शिवराज सिंह

नई दिल्ली, 7 अगस्त 2025, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज पूसा, नई दिल्ली में भारत रत्न डा. एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर श्री शिवराज सिंह ने जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दूसरों के लिए जीना ही असली जीवन हैं, जो देश के लिए जीता है, समाज के लिए जीता है, औरों के लिए जीता है, दुनिया के लिए जीता है, वही सही अर्थों में जीवन का अर्थ सिद्ध कर पाता है। डा. स्वामीनाथन जी ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपना जीवन दूसरों के लिए समर्पित कर दिया। स्वामीनाथन जी के बताए रास्ते पर चलते हुए हम देश व दुनिया में भूख और अभाव नहीं होने देंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामीनाथन जी के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि 1942-43 में बंगाल के अकाल के कारण जब लाखों लोग भूखमरी के कगार पर पहुंच गए थे, तब स्वामीनाथन जी का हृदय व्यथित हो गया। उन्होंने अपने आप को खेती, किसान और भुखमरी मिटाने के लिए समर्पित कर दिया। श्री चौहान ने कहा कि केवल इतना स्मरण दिलाना चाहता हूं कि 1966 में मैक्सिको से अठारह हजार टन मैक्सिकन गेहूं आया था, जिसे मिश्रित करके पंजाब की किस्मों के साथ एक नई संकर किस्म गेहूं की विकसित की थी और उसी किस्म के कारण एक साल में गेहूं का उत्पादन पाँच मिलियन टन से बढ़कर सत्रह बिलियन टन हो गया था। स्वामीनाथन जी हरित क्रांति के जनक थे और उसके बाद उन्होंने जो कृषि विज्ञान के लिए व्यवस्था बनाई वह आज सुदृढ़ता से सही दिशा में काम कर रही है।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कृषि विकास व किसान कल्याण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्वता दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का हर शब्द हमारे लिए मंत्र जैसा होता है। एक साल पहले जब प्रधानमंत्री श्री मोदी इस पूसा परिसर में पधारे थे तब उन्होंने हमें कहा था -लैब टू लैंड जोड़ो, विज्ञान और किसान जब तक नहीं मिलेंगे, तब तक खेती सही दिशा में आगे नहीं बढ़ेगी। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज लैब टू लैंड जोड़ने सहित अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं। उसमें से एक कृषि चौपाल और दूसरा विकसित कृषि संकल्प अभियान भी है। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों की 2170 टीमों का गठन किया गया था। ये टीमें चौसठ हज़ार से ज्यादा गांवों में गईं और एक करोड़ से ज्यादा किसानों के साथ सीधा संवाद किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने खाद्यान्न वृद्धि का जिक्र करते हुए बताया कि देश में खाद्यान्न की स्थिति बहुत बेहतर हो गई है। चावल के मामले में हम सरप्लस हैं, गेहूं में हम आत्मनिर्भर है और खाद्यान्न भंडारण की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन देने का कम हो रहा है।

शिवराज सिंह चौहान ने प्रति हेक्टेयर दलहन और तिलहन की उत्पादकता बढ़ाने की बात करते हुए कहा कि सोयाबीन हो, मूंगफली हो, सरसों हो, तिल हो या चना मसूर, उड़द, अरहर हो, उसमें उत्पादन कैसे बढ़े, इस दिशा में भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तत्परता से काम किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक प्राकृतिक कृषि मिशन की शुरुआत की गई है। आने वाली पीढ़ियों के लिए भी धरती से अन्न, फल और सब्जियों की उपज होती रहें, इसके लिए इस मिशन के माध्यम से वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ गंभीरता से काम किया जा रहा है।

यह सम्मेलन कृषि विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी हस्ती एवं खाद्य सुरक्षा के अग्रदूत, प्रो. डा. एम.एस. स्वामीनाथन की जन्मशती के उपलक्ष्य में, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी के सहयोग से 7-9 अगस्त, 2025 पूसा कैंपस, नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। सम्मेलन का थीम “सदाबहार क्रांति – जैव-सुख का मार्ग” है। यहां श्री शिवराज सिंह ने प्रो. स्वामीनाथन के जीवन परिदृश्य और उनके अमूल्य योगदान को दर्शाती हुई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img