सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले पर विधानसभा परिसर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष बोले – यह व्यापम पार्ट 2 है!

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की।

मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में आज गांधी प्रतिमा के सामने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले के विरोध में कांग्रेस विधायक दल ने बड़ा प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में सभी कांग्रेस विधायक पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर पहुँचे और जमकर नारेबाजी की साथ ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा: मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। असली अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाए गए। जांच में सामने आया है कि फिंगरप्रिंट, फोटो, हस्ताक्षर और हैंडराइटिंग तक मेल नहीं खा रहे। फर्जी आधार कार्ड के जरिए भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के 7411 पदों में इस तरह की गड़बड़ी युवाओं के भविष्य से खुला खिलवाड़ है।

उमंग सिंघार ने इस घोटाले को ‘व्यापम पार्ट-2’ करार दिया और मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को खत्म करने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक इस पूरे घोटाले में शामिल लोगों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा नहीं मिलती, पार्टी का आंदोलन विधानसभा से लेकर सड़क तक जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img