सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

लद्दाख में भारतीय सेना की गाड़ी के ऊपर गिरी चट्टान, एक अधिकारी समेत 3 जवानों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

लद्दाख में भारतीय सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। यहां भारतीय सेना के वाहन के ऊपर चट्टान गिर गई है, जिसमें एक अधिकारी और 2 जवानों की मौत हो गई है।

लद्दाख: लद्दाख से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। लद्दाख के दुरबुक इलाके में भारतीय सेना की गाड़ी के ऊपर चट्टान गिर गई है। इस हादसे में एक अधिकारी और 2 जवानों की मौत हुई है और एक अधिकारी और 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ था हादसा

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि लद्दाख के दुरबुक में एक कार के एक चट्टान से टकराने से एक अधिकारी समेत कम से कम चार से पांच भारतीय सैन्यकर्मी घायल हो गए। यह घटना सुबह लगभग 11:30 बजे हुई। राहत बचाव कार्य जारी है।

खराब मौसम की वजह से हो रहे हादसे

बता दें कि लद्दाख में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। कुछ दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने दोनों व्यक्तियों को बचाया था और उन्हें आगे के इलाज के लिए कारू के एक अस्पताल भेज दिया था।

20 जुलाई को अग्निवीर हुआ था शहीद

वहीं, सेना की लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर ने 21 जुलाई को कहा था कि अग्निवीर हरिओम नागर ने 20 जुलाई को लद्दाख में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। रक्षा स्टाफ ने एक पोस्ट में कहा,“जनरल अनिल चौहान, सीडीएस और भारतीय सशस्त्र बलों के सभी रैंक अग्निवीर हरिओम नागर के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने लद्दाख में ड्यूटी के दौरान अपना जीवन बलिदान कर दिया। एचक्यू आईडीएस ने कहा, “शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं; इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने भी 21 जुलाई को अग्निवीर नागर के निधन पर शोक व्यक्त किया था।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img