सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सैमसंग ने देश को सेहतमंद बनाने के लिए वॉक-ए-थॉन इंडिया का तीसरा संस्करण लॉन्च किया; विजेताओं को गैलेक्सी वॉच8 पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट कूपन मिलेगा

गुरुग्राम, जुलाई, 2025: भारत के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने ‘वॉक-ए-थॉन इंडिया’ के तीसरे संस्करण की घोषणा की है। इसकी शुरुआत 25 अगस्त को होगी। यह अभियान भारत में लोगों को एक सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

वॉक-ए-थॉन के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं और यह चैलेंज केवल भारतीय यूजर्स के लिए है और 1 अगस्त से 30 अगस्त, 2025 तक चलेगा। प्रतिभागियों को 30 दिनों में 2,00,000 कदम पूरे करने होंगे ताकि वे रोमांचक पुरस्कारों के लिए योग्य हो सकें।

सभी फिनिशर्स को सुनिश्चित पुरस्कार मिलेंगे। तीन भाग्यशाली विजेताओं को गैलेक्सी वॉच8 मिलेगी, जबकि बाकी फिनिशर्स को नई गैलेक्सी वॉच8 पर 15,000 रुपये तक के डिस्काउंट कूपन मिलेंगे। इस वॉक-ए-थॉन के साथ, सैमसंग फिटनेस को सभी के लिए मजेदार और रिवार्डिंग बनाना चाहता है।

कैसे भाग लें: 30 दिनों के स्‍टेप चैलेंज को सैमसंग हेल्थ ऐप पर विशेष रूप से होस्ट किया जाएगा, जो सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध है। प्रतिभागी सैमसंग हेल्थ ऐप में रियल-टाइम लीडरबोर्ड के माध्यम से अपनी प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं, जिससे वे अपनी प्रगति की तुलना कर सकते हैं और चैलेंज के दौरान प्रेरित रह सकते हैं। पुरस्कारों के लिए योग्य होने के लिए, प्रतिभागियों को 30 दिनों में कम से कम 2,00,000 कदम पूरे करने होंगे। चैलेंज पूरा करने के बाद, फिनिशर्स को 5 सितंबर से 30 सितंबर, 2025 के बीच सैमसंग मेंबर्स ऐप पर जाकर अपना रिवार्ड क्‍लेम करना होगा।

सैमसंग हेल्थ ऐप: सैमसंग हेल्थ एक ग्‍लोबल वेलनेस और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स को स्‍टेप्‍स, एक्‍सरसाइज, कैलोरी, ब्‍लड प्रेशर, ईसीजी और नींद के पैटर्न जैसे हेल्‍थ मेट्रिक्स को ट्रैक करने की सुविधा देता है। यह ऐप स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

गैलेक्सी वॉच8: गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा के कुशन डिज़ाइन पर आधारित, गैलेक्सी वॉच8 केवल 8.6 एमएम पतली है, जोकि इसके नए डायनैमिक लग सिस्टम की बदौलत एक शानदार प्रोफाइल और पूरे दिन आराम प्रदान करती है। गूगल के साथ मिलकर विकसित, गैलेक्सी वॉच8 पहली स्मार्टवॉच है जो वियर ओएस 6 और गूगल के एआई असिस्टेंट जेमिनी के साथ आती है। यूजर अब सैमसंग हेल्थ, कैलेंडर, रिमाइंडर और क्लॉक जैसे गैलेक्सी वॉच ऐप्स के साथ हैंड्स-फ्री, नैचुरल वॉइस कमांड का उपयोग कर सकते हैं।

ग्रेफाइट या सिल्वर फिनिश के साथ 40 एमएम और 44 एमएम साइज़ में उपलब्ध, गैलेक्सी वॉच8 में 3000 निट्स की चमक वाला शानदार सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो बाहर उत्कृष्ट दृश्यता सुनिश्चित करता है।

गैलेक्सी वॉच8 में 3 नैनोमीटर एक्सिनोस W1000 चिपसेट है, जो वियर ओएस 6 और सैमसंग के वन यूआई वॉच8 सॉफ्टवेयर के साथ काम करता है। इसमें आधुनिक सेंसर हैं जो एआई की मदद से आसान और उपयोगी अनुभव देते हैं, ताकि आप स्वस्थ और बेहतर जुड़ा जीवन जी सकें। सैमसंग का बायोऐक्टिव सेंसर नींद, तनाव, खानपान और गतिविधियों को लगातार ट्रैक करता है, और आपको तुरंत जानकारी, पुरस्कार या अलर्ट देता है, जिससे आपकी सेहतमंद आदतें और प्रेरित रहती हैं। साथ ही, यह पहली स्मार्टवॉच है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट इंडेक्स है, जो सिर्फ पांच सेकंड में कैरोटेनॉइड स्तर मापता है और स्वस्थ जीवन के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है।

विशेष रूप से, वॉच 8 सीरीज़ में ‘रनिंग कोच’ फीचर है, जो मैराथन प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह 12 मिनट के रनिंग टेस्ट के साथ शुरू होता है, ओर यूजर के प्री-ट्रेनिंग स्तर का विश्लेषण करता है, फिर 160 विकल्पों की लाइब्रेरी से एक व्यक्तिगत कार्यक्रम प्रदान करता है। वर्कआउट के दौरान, रियल-टाइम वॉइस कोचिंग तत्काल फीडबैक और प्रेरणा देती है, जबकि पोस्ट-ट्रेनिंग इनसाइट्स प्रगति का सारांश और व्यक्तिगत सुझाव प्रदान करती हैं, जिससे यूजर अपने प्रदर्शन को अनुकूलित कर सकते हैं और फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img