सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, 4 की मौत, खुद भी खाई में गिरा वाहन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचल दिया है। इस घटना में 4 कांवड़ियों की मौत हो गई है। घटना के बाद कार भी खाई में गिर गई।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचल दिया है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कांवड़ियों को कुचलने के बाद वह खुद भी खाई में गिर गई। इस हादसे में 4 कांवड़ियों की मौत हो गई है।

क्या है पूरा मामला?
ग्वालियर में तेज रफ्तार कार द्वारा कुचले जाने की वजह से चार कांवड़ियों की मौत हो गई है। इस दौरान तेज रफ्तार कार भी पलटकर खाई में गिर गई। इस घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया है। मामला ग्वालियर के आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) का है। यहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों को रौंद दिया।

शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र का है।

नगर पुलिस अधीक्षक का सामने आया बयान
कार की टक्कर से 4 कांवड़ यात्रियों की मौत पर नगर पुलिस अधीक्षक हिना खान ने कहा,

“हमें सूचना मिली थी कि शीतला माता हाईवे पर एक हादसा हुआ है जिसमें कुछ कांवड़ यात्री एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को इलाज के लिए JH में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 1 व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों के परिवार ने बताया कि कुल 13 लोग थे, जिनमें से 6 लोग घायल हुए और 4 की मौत हो गई।”

हालही में सिवनी में हुआ था भीषण हादसा
हालही में मध्य प्रदेश के सिवनी में भी भीषण हादसा हुआ था और एक ट्रक ने 10 लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई थी और 8 घायल थे। इस मामले में आरोप है कि ड्राइवर शराब पीकर ट्रक चला रहा था।

इस घटना का जो वीडियो सामने आया, उसमें दिख रहा था कि एक ट्रक सड़क पर झूमते हुए चल रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स कह रहा था कि ट्रक ड्राइवर नशे में है। वह हादसे की आशंका जाहिर करता है और अगले ही पल ट्रक 10 लोगों को कुचलता हुआ निकल जाता है।

यह घटना नेशनल हाईवे 44 पर हुई थी। हादसा कुरई थाना क्षेत्र के रुखड़ गांव के पास हुआ था। गौरतलब है कि देश में हर दिन तमाम लोग रोड एक्सीडेंट का शिकार होते हैं, जिसमें एक बड़ी वजह शराब पीकर गाड़ी चलाना भी है। इसकी वजह से सैकड़ों लोग हर दिन अपनी जान गंवाते हैं।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img