सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

भारत ने अप्रैल-जून में 9.74 लाख टन DAP का आयात किया, संसद में मंत्री ने बताया पूरा डाटा

राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस बार की खरीफ मौसम के लिए उर्वरकों की मांग पिछले वर्ष से थोड़ी अधिक है, क्योंकि फसलों की बुवाई क्षेत्र में वृद्धि हुई है और मॉनसून अनुकूल रहा है।

भारत ने अप्रैल से जून के तिमाही में लगभग 9.74 लाख टन डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) का आयात किया है ताकि देश की घरेलू मांग को पूरा किया जा सके। यह जानकारी मंगलवार को राज्यसभा में केमिकल्स और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, अप्रैल में 2.89 लाख टन, मई में 2.36 लाख टन और जून में 4.49 लाख टन डीएपी का आयात हुआ। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में डीएपी का आयात 45.69 लाख टन रहा, जबकि 2023-24 में यह 55.67 लाख टन, 2022-23 में 65.83 लाख टन, 2021-22 में 54.62 लाख टन और 2020-21 में 48.82 लाख टन था।

उर्वरकों की मांग पिछले वर्ष से थोड़ी अधिक
खबर के मुताबिक, राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरकार खरीफ 2025 की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। इस बार की खरीफ मौसम के लिए उर्वरकों की मांग पिछले वर्ष से थोड़ी अधिक है, क्योंकि फसलों की बुवाई क्षेत्र में वृद्धि हुई है और मॉनसून अनुकूल रहा है।

पटेल ने बताया कि अप्रैल 2010 से केंद्र सरकार ने फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी नीति लागू की है। इस नीति के तहत, पोषक तत्वों की मात्रा के आधार पर सब्सिडी तय की जाती है और ये उर्वरक ओपन जनरल लाइसेंस के तहत आते हैं, जिससे कंपनियां अपने व्यवसाय के अनुसार आयात कर सकती हैं।

निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित किया जा रहा
उन्होंने कहा कि देश में उर्वरक की मांग और उत्पादन के बीच अंतर को आयात के जरिए पूरा किया जाता है। भू-राजनीतिक कारणों से सप्लाई चेन में बाधाएं न आएं, इसके लिए उर्वरक कंपनियों ने डीएपी उत्पादन वाले देशों के साथ दीर्घकालिक समझौते किए हैं ताकि निरंतर आपूर्ति बनी रहे।

उर्वरक आयात में यूरिया का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में यूरिया का आयात 56.47 लाख टन, 2023-24 में 70.42 लाख टन, 2022-23 में 75.80 लाख टन, 2021-22 में 91.36 लाख टन और 2020-21 में 98.28 लाख टन रहा।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img