सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले में बड़ा खुलासा, 5 करोड़ का विवाद, पोस्ट से मचा हड़कंप

राहुल फाजिलपुरिया पर हमले की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में ली गई है। पोस्ट में धमकी दी गई है कि हर महीने राहुल के एक-एक करीबी को मारा जाएगा।

हरियाणा के मशहूर सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में सुनील सरधानिया ने कहा कि राहुल ने उससे 5 करोड़ लिए और नहीं लौटाए।

एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुआ जिसमें सुनील सरधानिया नामक एक व्यक्ति ने हमले की ज़िम्मेदारी ली। पोस्ट में दावा किया गया है कि राहुल फाजिलपुरिया ने 5 करोड़ रुपये लिए थे, जिसे वह लौटा नहीं रहा है। पोस्ट में यह भी धमकी दी गई है कि यदि पैसे वापस नहीं किए गए, तो हर महीने राहुल के एक करीबी को मारा जाएगा। इस पोस्ट में तीन नाम- सुनील सरधानिया, दीपक नांदल और इंद्रजीत यादव लिखे हैं।

5 करोड़ रुपये नहीं चुकाया?
सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, विवाद की जड़ 5 करोड़ रुपये का बकाया है। सुनील सरधानिया ने दावा किया है कि उसके भाई दीपक नांदल ने राहुल फाजिलपुरिया को ‘सेलिब्रिटी बनाने’ के लिए अपनी जान-पहचान और हर संभव स्रोत से कुल 5 करोड़ रुपये लगाए थे। पोस्ट में लिखा है कि फाजिलपुरिया ने पहले काम न चलने का बहाना बनाया और ज़मीन बेचकर पैसे लौटाने की बात कही, लेकिन अब जब उसके गाने हिट हो रहे हैं, तो वह राजनीतिक रुतबे का दिखावा कर रहा है और पिछले 2 साल से न फोन उठा रहा है और न ही किसी को जवाब दे रहा है।

पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यह ‘आखिरी चेतावनी’ है और यदि पैसे वापस नहीं किए गए, तो राहुल फाजिलपुरिया की कितनी भी सिक्योरिटी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। धमकी में यह भी कहा गया है कि उनके पास राहुल के 10 जानकारों और रिश्तेदारों की डिटेल है और एक महीने में पैसे वापस न करने पर हर महीने एक को मरवाने की बात कही गई है।

हरियाणा पुलिस के मुताबिक, सुनील रोहतक का रहने वाला है और आपराधिक बैकग्राउंड रखता है। वह 2024 में फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग गया था। राहुल और सुनील पहले अच्छे दोस्त माने जाते थे। हमले में पकड़े गए विशाल ने भी सुनील का नाम लिया है।

दूसरा नाम दीपक नांदल का है, जो म्यूजिक प्रोड्यूसर और फाजिलपुरिया का करीबी रहा है। दीपक भी एक मामले में नाम सामने आने के बाद विदेश चला गया था और विवादों से जुड़ा रहा है। उसने राहुल यादव और बादशाह के साथ मिलकर ‘हरियाणा रोडवेज’ और ‘कर गई चुल’ जैसे हिट गाने बनाए हैं।

तीसरा नाम इंद्रजीत यादव है, जो हाल ही में एक मर्डर केस में आरोपी बना था। पुलिस जांच कर रही है कि ये सब वाकई 5 करोड़ के विवाद का नतीजा है या कुछ और। सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई की भी जांच जारी है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img