सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

प्रयागराज में आमने-सामने आए कांवड़िये और नमाजी, डीजे बजाने को लेकर हुआ बवाल

प्रयागराज में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में कांवड़ियों और नमाजियों में मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पुलिस ने दूसरे समुदाय के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं 15 नामजद समेत 65 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

प्रयागराज: जिले के मऊआइमा में कांवड़ियों और नमाजियों के बीच टकराव का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सराय ख्वाजा इलाके में कांवड़ यात्रा के दौरान DJ बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। दरअसल, कांवड़िये डीजे बजाते हुए कांवड़ यात्रा निकाल रहे थे। इसी दौरान जुमे की नमाज भी हो रही थी। इसी बात को लकेर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कांवड़ियों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती डीजे बंद करवा दिया गया। फिलहाल पुलिस ने दूसरे समुदाय के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद
दरअसल, पूरा मामला प्रयागराज जिले के मऊआइमा इलाके के सराय ख्वाजा गांव का है। यहां कांवड़ियों और नमाजियों के बीच टकराव की तस्वीर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद कांवड़िये और नमाजी आमने-सामने आ गए। दरअसल प्रयागराज के मऊआइमा के सराय ख्वाजा इलाके में कांवड़िये डीजे बजाते हुए कांवड़ यात्रा निकाल रहे थे। उसी दौरान जुमे की नमाज़ भी हो रही थी। नमाजियों ने डीजे बंद करवाया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और कहासुनी होने लगी।

कांवड़ियों के साथ मारपीट का आरोप
दोनों पक्षों में विवाद काफी बढ़ गया और मारपीट भी की गई। कांवड़ियों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती डीजे बंद करवा दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और कांवड़ियों को आगे रवाना करवाया। इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे समुदाय के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं 15 नामजद समेत 65 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img