सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

काइनेटिक ग्रीन और लैम्बोर्गिनी की साझेदारी से वैश्विक बाज़ार में उतरी इलेक्ट्रिक लग्ज़री कार्ट रेंज

नई दिल्ली, जुलाई, 2025 – भारत की काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड और इटली की टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी एसपीए ने मिलकर वैश्विक बाजारों के लिए अपनी शानदार गोल्फ और लाइफस्टाइल कार्ट्स की एक्‍सक्‍लूसिव रेंज को लॉन्‍च किया है। ये खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए गोल्फ और लाइफस्टाइल कार्ट्स लक्जरी मोबिलिटी को नया रूप देंगे। यह काइनेटिक ग्रीन की 4-व्हीलर मोबिलिटी सेगमेंट में पहली बार एंट्री और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता के वैश्विक विस्तार की शुरुआत है। इस साझेदारी में टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी एसपीए का बेजोड़ इतालवी डिज़ाइन और काइनेटिक ग्रीन की इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक का शानदार संयोजन किया गया है।

इस लॉन्च समारोह में भारत के माननीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री, श्री पीयूष गोयल, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि भारत में इटली के राजदूत, महामहिम डॉ. एंटोनियो बार्टोली, सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिसने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ किया। काइनेटिक ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अरुण फिरोदिया और टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी एसपीए के संस्थापक डॉ. टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी प्रमुख विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे। इस लॉन्च में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, प्रमुख गोल्फ उत्साही, प्रमुख उद्योगपति और आतिथ्य क्षेत्र के दिग्गज, साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया शामिल हुए।

इतालवी डिज़ाइन और भारतीय तकनीक का संगम: इतालवी डिज़ाइन और भारतीय इंजीनियरिंग का एक शानदार मिश्रण, टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी गोल्फ कार्ट एक लक्जरी लाइफस्टाइल स्टेटमेंट है। दुनिया में पहली बार, ये उन्नत इलेक्ट्रिक वाहन – जो इटली में डिज़ाइन किए गए हैं – का उत्‍पादन भारत में किया जाएगा और विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी ब्रांड के तहत इनकी मार्केटिंग की जाएगी। इसमें प्रतिष्ठित रेड शील्‍ड और आइकॉनिक बुल का प्रतीक होगा। टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी विश्व के सबसे प्रतिष्ठित लक्जरी ब्रांड्स में से एक है, जिसे डॉ. टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी ने 45 वर्षों से अधिक समय पहले स्थापित किया था। यह शानदार ब्रांड लाइफस्टाइल को नए अंदाज में पेश करता है और इसमें बीस्पोक फर्नीचर, लाइफस्टाइल एक्सेसरीज़, घड़ियाँ, स्मार्ट कैफे फॉर्मेट टीएल रोसो कैफे, प्रतिष्ठित ब्रांडेड रियल एस्टेट से लेकर हॉस्पिटैलिटी तक का व्यवसाय फैल चुका है।

इस अनूठे संयुक्त उद्यम द्वारा निर्मित गोल्फ और लाइफस्टाइल कार्ट्स बेहद सुंदर और आकर्षक हैं। इनका डिज़ाइन एक ऐसी भाषा व्यक्त करता है जो विशिष्ट, बोल्ड, सुरुचिपूर्ण और सदाबहार इतालवी है! बीस्पोक लक्जरी से लैस, यह गोल्फ कार्ट टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी की विरासत को विस्तार देता है, और एक बेजोड़ सौंदर्य का वादा करता है। टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी गोल्फ और लाइफस्टाइल कार्ट्स 2-सीटर, 4-सीटर, 6-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होंगे और इन्‍हें चैंपियनशिप गोल्फ कोर्स, विशाल लक्जरी रिसॉर्ट्स और होटल, विशाल निजी संपत्तियों, विशेष गेटेड समुदायों, हवाई अड्डों, कॉर्पोरेट कैंपस, बड़ी मनोरंजन संपत्तियों और औद्योगिक सुविधाओं में चलाया जाएगा।

विशेष लॉन्च के मौके पर काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक और सीईओ डॉ. सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने अपना उत्साह व्‍यक्‍त करते हुए कहा, “लंबे समय से गोल्फ कार्ट बाजार में कुछ नया और खास चाहिए था। अब गोल्फ कार्ट्स का उपयोग सिर्फ गोल्फ कोर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि ये लक्जरी रिसॉर्ट्स, हवाई अड्डों, बड़े टाउनशिप्स, कॉर्पोरेट कैंपस और निजी उपयोग में भी लोकप्रिय हैं। लेकिन इनके डिज़ाइन और फीचर्स में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। यहीं हमें वैश्विक बाजार में कुछ नया करने का मौका दिखता है।

हमारा यह संयुक्त उद्यम काइनेटिक ग्रीन की ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग की मजबूत विरासत, काइनेटिक ग्रीन की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की विशेषज्ञता और टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी के शानदार डिज़ाइन और लाइफस्टाइल अनुभव का फायदा उठाएगा। हम अपने उत्पादों को विश्व स्तर पर टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी के मशहूर रेड शील्‍ड वाले बुल के लोगो के साथ बेचेंगे। यह साझेदारी सिर्फ एक समझौता नहीं, बल्कि एक बड़ा आत्मविश्वास भरा कदम है। हम इस सेगमेंट में बदलाव लाने और वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के लिए तैयार हैं। काइनेटिक ग्रीन की यह शुरुआत भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहनों को दुनिया तक ले जाएगी। हमारा लक्ष्य 2030 तक 1 बिलियन डॉलर का ईवी व्यवसाय बनाना है, और यह साझेदारी इसमें अहम भूमिका निभाएगी।’’

इस मौके पर टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी एसपीए के वाइस प्रेसिडेंट श्री फेरुशियो लैम्‍बोर्गिनी ने कहा, “काइनेटिक ग्रीन के साथ यह साझेदारी हमारे ब्रांड के लिए एक नया और रोमांचक कदम है, जिसे मेरे पिता ने 45 साल पहले शुरू किया था। हमने मिलकर एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाया है, जो दो खूबसूरत दुनिया, इतालवी डिज़ाइन की खूबसूरती को भारतीय निर्माण की ताकत और नवाचार के साथ जोड़ता है। यह सिर्फ एक औद्योगिक साझेदारी नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों का मिलन है, जो भविष्य की एक साझा सोच से जुड़ा है। टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी में हम रोजमर्रा के अनुभवों को स्टाइल और शानदार प्रदर्शन में बदलते हैं। हमारा ब्रांड मेरे परिवार की विरासत से प्रेरित है, लेकिन हम हमेशा नएपन और उत्कृष्टता के लिए काम करते हैं। इन गोल्फ और लाइफस्टाइल कार्ट्स के साथ हम एक नए क्षेत्र में अपनी सोच को लागू कर रहे हैं। ये सिर्फ वाहन नहीं, बल्कि एक शानदार लाइफस्टाइल का प्रतीक हैं। हमने भारत को सिर्फ उत्पादन के लिए नहीं, बल्कि विकास और वैश्विक महत्वाकांक्षा के प्रतीक के रूप में चुना। काइनेटिक ग्रीन के साथ हम ग्राहक, नवाचार और बारीकियों पर ध्यान देने जैसे मूल्यों को साझा करते हैं। ये गोल्फ कार्ट्स हमारे ब्रांड की आत्मा को दर्शाते हैं – आधुनिक टेक्‍नोलॉजी से बने और दुनिया भर के खास ग्राहकों के लिए तैयार। ये कार्ट्स हमारी इलेक्ट्रिक लाइफस्टाइल मोबिलिटी की सोच को दिखाते हैं: खूबसूरत, शक्तिशाली और उपयोगी। हमें भारत जैसे जीवंत बाजार में यह शुरुआत करने पर गर्व है, और हम भरोसे के साथ कह सकते हैं कि यह हमारी स्‍टाइल और उत्कृष्टता को दुनिया के हर कोने तक ले जाएगा।”

डिज़ाइन और तकनीकी विशेषताएँ: इसके शानदार बाहरी डिज़ाइन के पीछे इंजीनियरिंग का कमाल है, जो बेहतरीन प्रदर्शन और पूरी तरह से निश्चिंतता देता है। इसमें खास मैकफर्सन सस्पेंशन है, जो बहुत ही आरामदायक सवारी देता है, और एडवांस्‍ड फोर-व्‍हील ब्रेक के साथ हाइड्रोलिक सिस्टम जो मजबूत स्थिरता देता है। 45 एनएम टॉर्क और 30% चढ़ाई की क्षमता के साथ ‘बुल की ताकत’ का एहसास करें, जो हर जगह आसानी से चलने में मदद करता है। टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी गोल्फ कार्ट्स बहुत ही शांत राइड देते हैं, और ये उन्नत लि-आयन बैटरी से चलते हैं। इसमें वायरलेस चार्जिंग सिस्टम है, जो बिना रखरखाव के 10 साल तक चलता है और 150 किमी तक की शानदार रेंज देता है। साथ ही, 5 साल की वारंटी आपको पूरी तरह से निश्चिंत रखती है।

इन विशेष गोल्फ कार्ट्स में कई बेहतरीन खूबियां हैं जैसेकि आलीशान सीटें, पर्याप्त लेग रूम, और सहज नियंत्रण जो आसान ड्राइविंग अनुभव प्रदान करते हैं। इनमें लग्‍ज़री लाइफस्‍टाइल के साथ फंक्‍शनैलिटी का संयोजन किया गया है। अभिनव डिज़ाइन और इंजीनियरिंग का प्रमाण, यूनिवर्सल ड्राइव क्षमता टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी गोल्फ कार्ट्स को बाएं और दाएं दोनों तरह के ड्राइविंग के लिए आसानी से अनुकूलित होने देती है, जो वास्तव में दुनिया के किसी भी हिस्से में स्टाइल में ड्राइविंग की स्वतंत्रता को अपनाती है।

टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी गोल्फ कार्ट्स इंटलीजेंट फीचर्स से लैस हैं, जो रोजमर्रा की सुविधा को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। एक स्मार्ट टीएफटी डैशबोर्ड महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है, और इसमें हिल होल्ड जैसी आवश्यक सुरक्षा सुविधाओं और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक की भी खूबी है। आधुनिक जीवनशैली के लिए वायरलेस मोबाइल चार्जिंग की सुविधा है, जबकि एलईडी हेडलाइट्स बिल्‍कुल साफ नजारा दिखाती हैं। व्यावहारिकता को भी ध्यान में रखा गया है, जिसमें एक्‍सटेंडेड स्मार्ट स्टोरेज, एक समर्पित गोल्फ बैग होल्डर, ऑन-बोर्ड चार्जर, कैडी स्टैंड, और फोल्डेबल विंडशील्ड शामिल हैं।

वैश्विक व्यापार योजनाएँ: वैश्विक इलेक्ट्रिक गोल्फ और लाइफस्टाइल कार्ट बाजार का मूल्य लगभग 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और यह बदलाव के दौर से गुजर रहा है। गोल्फ के अलावा अन्य उपयोगों और स्थायी परिवहन की बढ़ती मांग के कारण यह बाजार तेजी से बढ़ रहा है। उत्तरी अमेरिका की 40.3% हिस्सेदारी, यूरोप की परिष्कृत मांग और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की तेजी से वृद्धि के साथ, गोल्फ (60%) और लाइफस्टाइल (40%) उपयोग के लिए अपार अवसर हैं।

काइनेटिक ग्रीन टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी प्राइवेट लिमिटेड की महत्वाकांक्षी वैश्विक विस्तार योजना है, जो शुरुआत में एशिया, विशेष रूप से भारत और यूएई से शुरू होगी, और फिर यूरोप, अमेरिका और अन्य बाजारों में तेजी से प्रवेश करेगी। अगले पांच वर्षों में, कंपनीका मकसद 30 देशों में मौजूदगी दर्ज कराना है, जो वैश्विक गोल्फ कार्ट बाजार का 80% हिस्सा कवर करता है। कंपनी ने 5 साल में 300 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय का लक्ष्य भी तय किया है।

कंपनी ने दो प्रमुख श्रृंखलाओं के साथ टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी गोल्फ कार्ट्स की रेंज लॉन्च की है: जेनिसिस रेंज: इतालवी डिज़ाइन की शानदार विरासत और भविष्यवादी और अल्ट्रा-प्रीमियम प्रेस्टीज रेंज। इन दो वैरिएंट सीरीज के साथ कंपनी विभिन्न ऐप्‍लीकेशंस और उपयोगों को लक्षित करेगी। इन शानदार ई-कार्ट्स का निर्माण पुणे के पास कंपनी की फैक्‍ट्री में शुरू हो चुका है।

कंपनी ने इन शानदार ई-कार्ट्स का निर्माण पुणे के पास अपनी फैक्‍ट्री में शुरू कर दिया है और निर्यात के लिए मुंबई के पास न्हावा शेवा बंदरगाह का उपयोग करने की योजना है। कंपनी ने भारत, यूएई के विभिन्न बाजारों जैसे दुबई, अबू धाबी और सऊदी अरब, साथ ही मालदीव में वितरकों की नियुक्ति कर ली है। जल्द ही कंपनी न्यूजीलैंड, श्रीलंका और एशिया के प्रमुख बाजारों जैसे थाईलैंड और इंडोनेशिया में अपने वितरकों को अंतिम रूप देने की योजना बना रही है। पहले चरण में इन बाजारों को लक्षित करने के बाद, काइनेटिक ग्रीन टोनिनो लैम्‍बोर्गिनी एशिया, यूरोप और अमेरिका के बाकी बाजारों में अपने परिचालन का विस्तार करेगी

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img