सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

Toll बकाया रहा तो अब नहीं मिलेगा RC और इंश्योरेंस रिन्युअल के लिए NOC, आ रहा है नया नियम!

सड़क परिवहन मंत्रालय की इस पहल का मकसद डिजिटल माध्यम से टोल शुल्क की वसूली को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि टोल वाले हाइवे पर कोई भी बिना टोल भुगतान किए यात्रा न कर सके।

अगर आपकी गाड़ी का नेशनल हाइवे पर किसी भी तरह से टोल बकाया है तो आप उसे तुरंत चुका दें, तो बेहतर होगा। दरअसल, सड़क परिवहन मंत्रालय एक नए नियम लाने की तैयारी कर रहा है जिसमें बिना टोल बकाया चुकाए गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रिन्युअल (RC), इंश्योरेंस रिन्युअल, ओनरशिप ट्रांसफर, ट्रांसफर या फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं मिलेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मंत्रालय ने मोटर व्हीकल नियमों में संशोधन के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।

मंत्रालय का क्या है मकसद
खबर के मुताबिक, मंत्रालय की इस पहल का मकसद डिजिटल माध्यम से टोल शुल्क की वसूली को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि टोल वाले हाइवे पर कोई भी बिना टोल भुगतान किए यात्रा न कर सके। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) सिस्टम लागू किया है, जिसमें टोल वसूलने के लिए कोई फिजिकल बैरियर नहीं होगा। इसके चलते डिजिटल तरीके से टोल वसूली की अहमियत और बढ़ गई है।

नए प्रावधान में क्या है
ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में यह प्रावधान है कि अगर किसी वाहन के खिलाफ सिस्टम में टोल शुल्क बकाया दिखता है, तो संबंधित रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण मोटर वाहन कर जमा करने या स्वामित्व के ट्रांसफर से संबंधित कोई भी कार्य नहीं करेगा। अगर गाड़ी पर वैध FASTag नहीं लगा है या किसी टोल पॉइंट पर टोल शुल्क का भुगतान नहीं किया गया है, तो उसे बकाया शुल्क माना जाएगा और गाड़ी के लिए आरसी, इंश्योरेंस या एनओसी जारी नहीं किया जाएगा।

15 अगस्त से फास्टैग के नियम बदलेंगे
सरकार आगामी 15 अगस्त से फास्टैग के नियम में बदलाव करने जा रही है। सरकार की इस पहल के तहत 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है। यह पास सक्रिय होने की तारीख से एक साल तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img