सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

बाबा बर्फानी के दर्शन आज से शुरू, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जम्मू-कश्मीर

पहलगाम और बालटाल से शुरू हुई पवित्र अमरनाथ यात्रा

जम्मू-कश्मीर।
सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की प्रतीक्षा खत्म हो गई है। आज से बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा का शुभारंभ हो गया है। बम-बम भोले के गगनभेदी नारों के बीच श्रद्धालु भारी उत्साह के साथ पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से यात्रा पर रवाना हुए।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ गुफा की ओर पहला जत्था रवाना हुआ। इस बार यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं – चिकित्सा सुविधा, ठहरने की व्यवस्था और ट्रैकिंग रूट पर जरूरी सेवाएं पहले से सक्रिय कर दी गई हैं।

बर्फानी बाबा की 3,880 मीटर ऊंची गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु दोनों पारंपरिक मार्गों से यात्रा कर रहे हैं – 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम रूट और 14 किलोमीटर छोटा लेकिन चुनौतीपूर्ण बालटाल रूट।

दर्शन कब तक?

यह पवित्र यात्रा 29 अगस्त तक चलेगी। हर साल श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन बाबा बर्फानी के दर्शन का अंतिम दिन होता है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल पंजीकरण के बाद ही यात्रा करें और मौसम की जानकारी लेकर ही ट्रैक पर निकलें। सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन से निगरानी, CCTVs और माउंटेन रेस्क्यू टीम्स को तैनात किया गया है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img