सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

तालाब में सड़ी-गली हालत में मिली दिल्ली AIIMS के इलेक्ट्रीशियन की लाश, 20 जून से थे लापता

अनिल कुमार 20 जून को लापता हो गए थे जिसके बाद उनके परिवार ने अगले दिन रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज सुबह इंदर कैंप में पीर बाबा के पास एक तालाब में सड़ी-गली हालात में उनका शव मिला।

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एक सप्ताह से लापता 32 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन का शव वसंत कुंज के पास एक तालाब में सड़ी-गली हालत में मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रंगपुरी पहाड़ी क्षेत्र के इंदर कैंप निवासी अनिल कुमार 20 जून को लापता हो गए थे जिसके बाद उनके परिवार ने अगले दिन रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज सुबह करीब आठ बजे एक व्यक्ति ने वसंत कुंज के पास एक तालाब में एक शव देखा। इसके कुछ देर बाद ही वसंत कुंज साउथ पुलिस थाने में इस संबंध में पीसीआर कॉल आ गई।

पीछे छोड़ गए पत्नी और 6 साल की बेटी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,

“एक टीम मौके पर पहुंची, जिसे इंदर कैंप में पीर बाबा के पास एक तालाब में सड़ी-गली हालात में शव मिला।”

एम्स में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम करने वाले अनिल कुमार के परिवार में उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

बवाना में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हमले में बेटी घायल
वहीं, बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में भी दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि इस हमले में उसकी बेटी घायल हो गई। दीपक नामक व्यक्ति को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसमें उसकी बेटी भी घायल हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि दीपक को कई गोलियां लगीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान उसकी बेटी के हाथ में गोली लग गई जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।”

खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीमों ने अपराध स्थल की जांच की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img