सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मोदी ने 11 साल पहले जो कहा वो पूरा किया, यही है संकल्प से सिद्धि : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 सालों में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है : नायब सिंह सैनी

भाजपा ने मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए गुरुग्राम में मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन मंत्री की उपस्थिति में विस्तृत रूपरेखा तैयार की

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने जून महीने में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी

– राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने मोदी सरकार की योजनाओं को गौरवान्वित करने वाली बताया

प्रदेश कार्यकारिणी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक करने की कार्यकर्ताओं से अपील की

21 जून को कुरूक्षेत्र में राज्य स्तर पर मनाया जाएगा योग दिवस, बाबा रामदेव भी होंगे शामिल : सीएम नायब सैनी

चंडीगढ़, 1 जून। ‘‘मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक’’ कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा रविवार को गुरुग्राम के भाजपा कार्यालय गुरुकमल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों की उपस्थिति में तैयार की गई। गुरुकमल कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जहां मोदी सरकार की उपलब्धियां सबके सामने रखते हुए इन्हें घर-घर पहुंचाने की अपील की, वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने जून में होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी रखी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक करने के लिए जिला अध्यक्षों, कार्यक्रम संयोजकों को दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने मोदी सरकार की योजनाओं को गौरवान्वित करने वाली बताया। कार्यशाला में सभी नेताओं को समझाया गया कि किस तरह सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक करना है।
प्रदेश कार्यकारिणी में मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जो कहा, वो पिछले 11सालों में पूरा किया और उसे सिद्धि तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले और 2025 तक के समय का मूल्यांकन करेंगे तो जमीन-आसमान का अंतर नजर आएगा। इन 11 सालों में भारत ने तेजी से तरक्की की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। पीएम मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, इस संकल्प को हम सभी को मिलकर सिद्धि तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 वर्षों में लोगों का जीवन सरल हुआ है। हर जिला फोर लाइन सड़कों से जुड़ा है और देश व प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि अब सात से आठ घंटों का सफर दो से तीन घंटों में पूरा हो रहा है, यही बदलता हुआ भारत है। विपक्ष की सरकारों को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी मिलने के बाद जिस गति से विकास होना था वह नहीं हुआ, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 सालों में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
मोदी सरकार की योजनाओं पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामित्व योजना से लोगों को मालिकाना हक मिला और हरियाणा में भाजपा सरकार ने गांवों को लाल डोरा से मुक्त किया। अमृत सरोवर योजना के तहत प्रदेश में 2200 से अधिक अमृत सरोवर बने हैं। हर घर नल से जल योजना के तहत महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाने के झंझटों से मुक्ति मिली है। उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क गैस सिलेंडर दिए और अब हरियाणा में 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ब्लैक में गैस सिलेंडर मिलते थे और गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगती थी, लेकिन अब सिलेंडर घर-घर पहुंच रहे हैं।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक लोगों को देश भर में मकान की चाबी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र में 43 हजार 922 लोगों को मकान दे दिए गए हैं और लगभग 30 हजार मकान निर्माणाधीन है। शहरी क्षेत्रों में भी 43 हजार 925 के करीब मकान दिए जा चुके हैं और 30 हजार के करीब मकान निर्माणाधीन हैं। मोदी सरकार ने किसानों को एक लाख रुपये तक किसान क्रैडिट कार्ड दिए जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। बीमा योजना के बारे में बताते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों को फसल खराब होने पर दो-दो रुपये के चेक मिलते थे। कांग्रेस ने 10 साल में हरियाणा में 1155 करोड़ रुपये मुआवजा के दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 सालों में 14 हजार करोड़ से अधिक का मुआवजा किसानों को दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को पांचवी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया था। पीएम मोदी ने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया और देश पांचवी अर्थव्यवस्था के बाद अब चौथी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है और जल्द भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। मोदी सरकार ने पहलगाम का बदला एयर स्ट्राइक से लिया। भारत की सेना की शक्ति को पूरी दुनिया ने देखा है। हमारी बेटियां आत्मनिर्भर और सशक्त बनी है। आप्ररेशन सिंदूर में हमारी बेटियों ने मिशन को लीड किया है। मुख्यमंत्री ने वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर बोलते हुए कहा कि देश में एक साथ चुनाव होने से पैसा व समय बचेगा और देश के विकास में लगेगा। कार्यक्रम में सीएम सैनी ने कहा कि 21 जून को कुरूक्षेत्र में योगा दिवस राज्य स्तर पर मनाया जाएगा और इसमें एक लाख से अधिक लोग एक साथ योगा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 11 सालों में देश का कायाकल्प किया : रेखा वर्मा

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने विपक्ष की सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश आजाद होने के बाद उस समय की सरकारों ने देश को विकास के मामलों में पीछे रखा। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के स्थान पर अगर सरदार पटेल भारत के प्रधानमंत्री होते तो धारा-370 की समस्या नहीं होती। उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने पर देश का कायाकल्प हुआ है। राम मंदिर निर्माण, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण हुआ है। रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली सरकार है।
रेखा वर्मा ने पूरे महीने चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यशालाएं व प्रेसवार्ताएं आयोजित की जाएंगी। योगा शिविर व स्वच्छता अभियान के साथ-साथ मंत्रियों और विधायकों के प्रवास कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी चौपाल लगाकर लोगों को मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बतानी है। आपातकाल पर कार्यक्रम होंगे और एक पेड़ मां के नाम लगाकर पौधा रोपण कार्यक्रम किए भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को गौरवशाली बनाया : ओम प्रकाश धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि अब भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में न्यू नॉर्मल होकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 11 वर्षों में देश को गौरवशाली बनाया। उन्हांने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को 11 साल की उपलब्धियां का अहसास कराएं। श्री धनखड़ ने कहा कि अब भारत दुनिया में ठाडा बनकर रहेगा तथा खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी से काम मिले है उसे 100 प्रतिशत तक पूरा करें।

मोदी सरकार के काम प्रेरणादायक : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पदाधिकारियों से सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल प्रेरणादायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनहित में अनेकों निर्णय लिए और योजनाएं बनाई। सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा। श्री बड़ौली ने कहा कि हमें मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्यक्रम सुनिश्चत हुए हैं उन्हें 100 प्रतिशत सफल बनाना है। कार्यशाला को संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर बात रखी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों में शत प्रतिशत उपस्थित रहने का आग्रह किया। इस मौके पर मंच पर सीएम नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश महामंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, बिशम्बर बाल्मिकी के अलावा कार्यशाला में सांसद, मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री, जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img