सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

हरियाणा के मुख्यमंत्री और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री के बीच हुई राजनीतिक विषयों पर चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर है हरियाणा : बिप्लब देब

चंडीगढ़, 5 मई। हरियाणा के कर्मशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर भाजपा के कद्दावर नेता, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की। यह मुलाकात श्री देब के निवास पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटे तक राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। बिप्लब देब के निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसद बिप्लब देब का पटका पहनाकर और बुके देकर उनका सम्मान किया, तो वहीं श्री देब ने भी अपने आवास पर पहुंचने पर सीएम सैनी का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। बिप्लब देब ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिठाई भी खिलाई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिप्लब कुमार देब के बीच करीब आधा घंटा राजनीतिक विषयों पर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद बिप्लब देब ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर है। देश के कद्दावर नेताओं और भाजपा के रणनीतिकार नेताओं में सुमार बिप्लब देब ने कहा कि नायब सैनी कर्मशील व्यक्तित्व के धनी है और वे हरियाणा की जनता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। बिप्लब देब ने नायब सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा के दुलारें हैं और प्रदेश की जनता भी नायब सरकार के कार्यों से खुश हैं।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img