सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

हरियाणा विस अध्यक्ष ने गठित की विधान सभा की 8 कमेटियां

चौ. आफताब अहमद लोक लेखा समिति में सभापति
प्राक्कलन समिति की कमान विधायक प्रमोद कुमार विज को
चंडीगढ़, 28 अप्रैल
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन सम्बन्धी नियमों के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा की 8 समितियों का गठन किया है। विधान सभा अध्यक्ष के आदेशानुसार विधान सभा सचिवालय ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर इसे हरियाणा सरकार के राजपत्र के असाधारण अंक के प्रकाशन के लिए भेज दिया है। अधिसूचना को सूचनार्थ सभी विधायकों, प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, महाधिवक्ता, प्रशासनिक सचिव, सभी विभागाध्यक्षों, प्रधान महालेखाकार लेखापरीक्षा और लेखा एवं हकदारी को भी भेजा गया है।
विधान सभा की लोक लेखा समिति में विधायक चौ. आफताब अहमद सभापति होंगे। इस समिति में विधायक ओम प्रकाश यादव, विनोद भ्याना, योगेन्द्र सिंह राणा, कंवर सिंह, मनमोहन भड़ाना, पूजा, अर्जुन चौटाला और आदित्य सुरजेवाला को सदस्य नामित किया गया है।
प्राक्कलन समिति में विधायक प्रमोद कुमार विज सभापति तथा विधायक सावित्री जिंदल, चौ. अकरम खान, तेजपाल तंवर, चन्द्र प्रकाश, जगमोहन आनंद, डॉ. कृष्ण कुमार, निखिल मदान और राजबीर सिंह फरटिया को सदस्य बनाया गया है।
सार्वजनिक उपक्रमों पर समिति में सभापति की जिम्मेदारी विधायक राम कुमार गौतम को सौंपी गई है। इस समिति में विधायक निर्मल सिंह, गीता भुक्कल, मूलचंद शर्मा, बलवान सिंह दौलतपुरिया, शक्ति रानी शर्मा, अनिल यादव, सुनील सतपाल सांगवान और देवेन्द्र सिंह कादयान को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति में विधायक भगवान दास को सभापति बनाया गया है। इस समिति में सरदार जरनैल सिंह, बिमला चौधरी, राम करण, चंद्र प्रकाश, शीशपाल सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, पवन खरखौदा और अनिल यादव को सदस्य नामित किया गया है।
सरकारी आश्वासनों पर समिति में भारत भूषण बत्रा को सभापति बनाया गया है। इस कमेटी में विधायक अशोक कुमार अरोड़ा, ओम प्रकाश यादव, शैली चौधरी, जगमोहन आनंद, योगेन्द्र सिंह राणा, धनेश अदलखा, उम्मेद सिंह और मंजू चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं पर समिति में विधायक विनोद भ्याना को सभापति बनाया गया है। इस समिति में विधायक घनश्याम सर्राफ, मूलचंद शर्मा, भरत सिंह बेनीवाल, प्रमोद कुमार विज, कुलदीप वत्स, चौ. माम्मन खान, मुकेश शर्मा और गोकुल सेतिया को सदस्य बनाया गया है।
जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विषय समिति में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा को सभापति बनाया गया है। इस कमेटी में विधायक मोहम्मद इलियास, लक्ष्मण सिंह यादव, नरेश सेलवाल, कपूर सिंह, सतीश कुमार फागना, सतपाल जांबा, मोहम्मद इसराइल और राजेश जून को सदस्य नामित किया गया है।
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर गठित विषय समिति में विधायक राम कुमार कश्यप को सभापति बनाया गया है। विधायक रेणु बाला, इंदुराज सिंह नरवाल, रणधीर पनिहार, देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री, डॉ. कृष्ण कुमार, हरिंदर सिंह, बलराम दांगी और देवेन्द्र हंस को सदस्य नामित किया गया है।
संसदीय कार्य प्रणाली में सदन की समितियों का विशेष महत्व है। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का विशेष प्रयास रहता है कि सदन के साथ-साथ इसकी समितियां प्रभावी ढंग से कार्य करती हुईं लोकहित को साधे और प्रदेश की उन्नति में योगदान दें।
फोटो कैप्शन :
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। (फाइल फोटो)

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img